Showing posts with label Farukhabad. Show all posts
Showing posts with label Farukhabad. Show all posts

Oct 29, 2026

October 29, 2026

दरोगा पर ग्रामीण को पीटने का लगा आरोप


फर्रुखाबाद  - कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में 
मामूली बात पर दारोगा पर मारपीट करने का आरोप लगा है,दारोगा शिवकुमार पर ग्रामीण को पीटने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे भैंस बंधी थी ,दारोगा को कार निकालने में परेशानी हुई, जिसे लेकर मारपीट की। दरोगा पर ग्रामीण का मोबाइल छीनने का भी आरोप है, इस दौरान मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


Oct 22, 2026

October 22, 2026

एसडीएम की कुर्सी पर बैठ गया एक व्यक्ति

फर्रुखाबाद - फर्रुखाबाद एसडीएम कोर्ट में जज की कुर्सी पर  एक व्यक्ति बैठ गया, इस दौरान जज की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया। कायमगंज तहसील कोर्ट में वकीलों ने रील बनाई और वायरल कर दिया, डीएम का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।


Jul 22, 2026

July 22, 2026

फुटपाथ पर दुकानदारों ने कर लिया कब्जा

फर्रुखाबाद - कोतवाली कायमगंज के कस्बा अंतर्गत 
 फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया,कब्जे से कस्बा रोड पर जाम लग जाता है। मामले में नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप है।

Jun 12, 2026

June 12, 2026

बात न करने पर सिरफिरे युवक ने युवती को मारी गोली

फर्रुखाबाद - युवक से बात न करना युवती को भारी पड़ गया,युवक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दिया। पूरा मामला थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र का है, जहां युवती से बात न होने से नाराज सिरफिरे ने युवती को गोली मारी और मौके से भाग गया। घटना उस वक्त हुई जब युवती मां के साथ बैठी थी। घायलावस्था में युवती को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Apr 20, 2026

April 20, 2026

युवती की हत्या का खुलासा

फर्रूखाबाद - युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है,प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतारा था। हत्याकर शव काली नदी किनारे फेंका गया था, मृतका कन्नौज के छिबरामऊ की निवासी बताई जा रही है। घटना का खुलासा SOG व पुलिस ने किया । आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना थाना जहानगंज क्षेत्र से जुड़ा है।

Mar 19, 2026

March 19, 2026

दस किलो नमकीन मांगने वाले एस ओ से एसपी ने छीन लिया थाने का चार्ज

फर्रुखाबाद - एस ओ की कार्यशैली से नाराज पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया।
आरोप है कि एस ओ कमालगंज ने 10 किलो नमकीन मांगी थी, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने सीओ से पूरे मामले की जांच कराई और मामला सही पाए जाने पर एसपी ने एस ओ से थाने का  चार्ज छीन लिया।


Mar 17, 2026

March 17, 2026

पूर्व विधायक के घर में ब्लास्ट, कई अफसर पहुंचे मौके पर

फर्रुखाबाद - पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका होने से हड़कंप मच गया,संदिग्ध परिस्थितियों में हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
वहीं तेज धमाके में 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है,ब्लास्ट के बाद घर की खिड़की-दरवाजे उड़ गये। बता दें कि पूर्व विधायक विजय सिंह जेल में बंद हैं,
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई पुलिस के अधिकारी पहुंच गए,धमाका किस चीज से हुआ अभी स्पष्ट नहीं है।

Mar 15, 2026

March 15, 2026

दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन बाइक सवारों की मौत

फर्रुखाबाद - जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
डंपर ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया, हादसे में तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना में दो युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गये,डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ तोड़कर दुकान में घुस गया,घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

Mar 14, 2026

March 14, 2026

एलपीजी सिलेंडर हेतु लाइन में खड़े 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत

फर्रुखाबाद - एलपीजी सिलेंडर की लाइन में खड़े व्यक्ति की मौत हो गई।  गैस की किल्लत के चलते मोहम्मद मुख्तियार गैस सिलेंडर लेने गए थे, तभी तेज धूप में लंबी लाइन में अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें CPR दिया गया लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहम्मद मुख्तियार की उम्र 75 साल बताई जा रही है ।

Jan 13, 2026

January 13, 2026

तेज रफ्तार कार खाईं में पलटी, कई सवारियां घायल

फर्रुखाबाद - तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खाई में पलट गई, कार में बैठी 4 सवारियों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। घटना थाना राजेपुर क्षेत्र के गांधी गांव की बताई जा रही है।

Nov 7, 2025

November 07, 2025

पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को कुत्तों ने बनाया निवाला

फर्रुखाबाद - पोस्टमार्टम हाउस कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां लावारिस लाश को कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि शमशाबाद थाना क्षेत्र में शव मिला था जिसे फतेहगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था।

Oct 16, 2025

October 16, 2025

सायकिल से जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

फर्रुखाबाद - सायकिल से जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद घायल हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र से जुड़ी है।

Sep 29, 2025

September 29, 2025

जहर खुरानी का शिकार हुआ युवक, अस्पताल में भर्ती


फर्रुखाबाद - रोडवेज बस में एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया, उसे बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र गालिब पुलिया के पास का बताया जा रहा है।

Sep 26, 2025

September 26, 2025

एसपी ने दरोगा को लिया लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद -  एसपी ने दारोगा अच्छे लाल पाल को  लाइन हाजिर कर दिया। दरोगा अच्छे लाल पर सट्टा माफिया से 15 हजार लेकर सट्टा करवाने का आरोप लगा था। कोतवाली मोहम्मदाबाद के मुराहस कन्हैया का वीडियो सामने आने पर कार्रवाई हुई।

Jun 27, 2025

June 27, 2025

भगवान जगन्नाथ जी की निकाली गई यात्रा

फर्रुखाबाद - शुक्रवार को जिले में बड़ी धूमधाम के साथ  भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली गई, यात्रा में बड़ी तादाद में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। यह शोभायात्रा लोहाई रोड से चौक घुमना नितगंजा से निकाली गई।