Mar 17, 2026

पूर्व विधायक के घर में ब्लास्ट, कई अफसर पहुंचे मौके पर

फर्रुखाबाद - पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका होने से हड़कंप मच गया,संदिग्ध परिस्थितियों में हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
वहीं तेज धमाके में 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है,ब्लास्ट के बाद घर की खिड़की-दरवाजे उड़ गये। बता दें कि पूर्व विधायक विजय सिंह जेल में बंद हैं,
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई पुलिस के अधिकारी पहुंच गए,धमाका किस चीज से हुआ अभी स्पष्ट नहीं है।

No comments: