Jun 12, 2026

बात न करने पर सिरफिरे युवक ने युवती को मारी गोली

फर्रुखाबाद - युवक से बात न करना युवती को भारी पड़ गया,युवक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दिया। पूरा मामला थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र का है, जहां युवती से बात न होने से नाराज सिरफिरे ने युवती को गोली मारी और मौके से भाग गया। घटना उस वक्त हुई जब युवती मां के साथ बैठी थी। घायलावस्था में युवती को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments: