गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-65/26, धारा 140(2),61(2),3(5),308(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशुतोष पाण्डेय उर्फ झिन्नन पुत्र पाटेश्वरी नि0 ग्राम पहली थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानिए पूरी घटना
विगत तीन मार्च को थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा पर सुशीला यादव पत्नी अंकित कुमार यादव निवासी ग्राम पहली थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 02.03.2026 को समय लगभग 12.00 बजे दिन में एक काले रंग की थार गाड़ी से आए एक व्यक्ति द्वारा उनके पति अंकित कुमार यादव पुत्र नंदराम यादव उम्र लगभग 30 वर्ष को घर से बुलाया गया। उक्त व्यक्ति के बुलाने पर उनके पति अपनी मोटरसाइकिल से कटरा तिराहा की ओर जाने के लिए घर से निकले। रास्ते में अकबरपुर चौराहे के पास उक्त व्यक्ति एवं उसके चार अन्य अज्ञात साथियों द्वारा उन्हें जबरन अपनी थार गाड़ी में बैठाकर जान से मारने की नीयत से अपहरण कर लिया गया।उक्त सूचना के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 65/2026 धारा 140(1) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीमों द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृत अंकित कुमार यादव को मसकनवा गौशाला तिराहा के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तो को दिनांक 06.03.2026 को थाना नवाबगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा उमरिया पावर हाउस के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था।इसी क्रम में आज दिनांक 09.03.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशुतोष पाण्डेय उर्फ झिन्नन पुत्र पाटेश्वरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment