Aug 17, 2026

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 गोण्डा - विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा महंगूपुर मोड़ के पास से अभियुक्त कुलदीप यादव पुत्र रामचरन यादव निवासी गुरुशरण पुरवा, तुलसीपुर माझा, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16.08.2026 को उ0नि0 गौरव सिंह मय हमराह के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महंगूपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसके रोक कर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम कुलदीप यादव पुत्र रामचरन यादव बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: