Aug 17, 2026

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल

  गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 495/26 धारा 108 बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त- नन्हू पुत्र छैलू निवासी सेमरा पुरवा मौजा मुण्डेरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को कटरा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादिनी श्रीमती फुलवारानी पत्नी घनश्याम निषाद द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री स्वाती को गांव के नन्हू पुत्र छैलू, उसकी माता झिंगना एवं चाची स्यामा देवी पत्नी जग्गूलाल द्वारा पुरानी रंजिश के चलते आए दिन शादी एवं पारिवारिक बातों को लेकर ताने देकर परेशान किया जाता था। वादिनी द्वारा पूर्व में विपक्षीगण को समझाया भी गया था। दिनांक 15.08.2026 को वादिनी अपने पति के साथ करनैलगंज बाजार दवा लेने गई थी। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी, इसी दौरान लगभग 01ः00 बजे दिन में पुत्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 17.08.2026 को विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त नन्हू पुत्र छैलू निवासी सेमरा पुरवा मौजा मुण्डेरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को कटरा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: