Aug 12, 2026

रात में प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका, प्रेमी ने चाकुओं से गोदकर ले ली जान

बुलंदशहर -खुर्जा क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी में 
 प्रेमी द्वारा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बेबी का गांव के ही अजीत से प्रेम प्रसंग चल रहा था, बेबी देररात प्रेमी अजीत से मिलने पहुंची थी, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद प्रेमी ने बेबी की चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रेमी अजीत किराए के मकान में रह रहा था, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन कर आरोपी प्रेमी अजीत को हिरासत में ले लिया ।

No comments: