Mar 14, 2026

प्रदेश के 35 जिलों में कल होगी बारिश व ओलावृष्टि

लखनऊ - 35 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है,मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर अलर्ट किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च को बारिश व बिजली गिरने की आशंका है। देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर,महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोण्डा,लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मेरठ,गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा तथा हाथरस जनपद में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

No comments: