सड़क हादसे में चित्रगुप्त स्कूल के टीचर सत्य प्रकाश तिवारी का
करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम पांडेचौरा निवासी सत्य प्रकाश तिवारी 46 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक सत्य प्रकाश तिवारी तहसील मुख्यालय स्थित चित्रगुप्त इण्टर कालेज में अध्यापक थे,जो विगत 1 जुलाई को घर से स्कूल पढ़ाने जा रहे थे, तभी मौर्य नगर चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें लोगो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहां डॉक्टर ने गोण्डा रेफर कर दिया था, लेकिन वहां हालत में सुधार न होने पर 4 जुलाई को उन्हें लखनऊ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजन रो रो कर बेसुध हो रहे हैं।
No comments:
Post a Comment