Jul 25, 2026

गोण्डा: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, बाइक व तमंचा बरामद

गोण्डा - जिले की एसओजी और पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। देररात पुलिस और चेन स्नेचर के बीच मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी राजा गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी राजा को पुलिस ने दबोच लिया। आरोप है कि राजा बाइक पर बैठकर महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देता था। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है।

No comments: