Apr 3, 2026

हार्ट अटैक पड़ने से एस एस आई की मौत, शोक की लहर




गोण्डा - धानेपुर एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव सुबह टहल रहे थे तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र कुमार यादव 47 वर्ष के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

No comments: