लखनऊ - मैनपुरी में बड़ा हादसा हो गया, सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद शवों को सड़क पर निकल रहे वाहन कुचलते गए। बाइक सवार शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे,तभी किशनी अंतर्गत किशनी कुसमरा मार्ग पर यह हादसा हो गया।
मृतकों की पहचान जेब में रखे DL से हुई,तीनों मृतक कन्नौज जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment