गोण्डा - बच्चों को लेकर महिला ने नदी में छलांग लगा दिया,डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना खोड़ारे थानाक्षेत्र अंतर्गत बैजपुर राजघाट की है, जहां बच्चों के साथ महिला के नदी में कूदने से हड़कंप मच गया। मृतक बच्ची का शव घटनास्थल से करीब ढाई किमी दूर मिला, जबकि 4 वर्षीय महिला और उसके चार साल के बच्चे को बचा लिया गया। महिला और उसके बच्चे को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया।
Apr 3, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment