Nov 27, 2021

25 वर्षीय अज्ञात महिला मिली सिर कटी लाश, क्षेत्र मेँ सनसनी,पुलिस मौके पर

एटा - जिले में महिलाओं की निर्मम हत्या का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक और 25 बर्षीय अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी है । घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है । बताते चलें कि थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बाबरपुर लालपुर बम्बा में 25 बर्षीय अज्ञात एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सन्नाटा छा गया, दस दिन के अंदर दूसरी महिला का शव बम्वे में मिलने से पुलिस की परेसानी बढ़ गयी जो पुलिस के लिये किसी चुनौती से कम कम नहीं है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद लगते हैं कि उन्हें पुलिस का भय नही रहा। बता दें कि बीती 18 नबम्बर को करीब 35 बर्षीय महिला के शव की पुलिस अभी तक पुष्टि नही कर पाई थी तब तक एक और अज्ञात महिला का सिर काटकर आरोपियों ने बम्बे में फेंक दिया । घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गयी तो मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह का कहना है कि पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी है जल्द ही जाँच पूरी कर घटना का खुलासा कर लिया जायेगा।

No comments: