करनैलगंज /गोण्डा- प्रदेश की 100 से अधिक नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण पूरा हो चुका है, लेकिन कर्नलगंज नगर पालिका परिषद में अब तक यह प्रक्रिया लंबित है। इस बीच 10 अप्रैल को प्रस्तावित बजट बैठक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर पालिका परिषद के सभासद सचिन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर नामित सभासदों का शपथ ग्रहण नहीं कराया जा रहा है, ताकि वे आगामी बजट बैठक में हिस्सा न ले सकें। सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष प्रतिनिधि की मंशा है कि शपथ ग्रहण से पहले ही बजट बैठक संपन्न कर ली जाए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व आयोजित बोर्ड बैठक में कई सभासदों ने विरोध दर्ज कराया था और इस मामले की शिकायत जिला स्तर तक भी पहुंची थी। अब इस पूरे मामले ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि 10 अप्रैल को बजट बैठक बिना नामित सभासदों की भागीदारी के आयोजित होती है, तो यह विवाद और गहरा सकता है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की नजर अब प्रशासनिक निर्णय पर टिकी है कि पहले शपथ ग्रहण कराया जाएगा या फिर तय समय पर बजट बैठक आयोजित की जाएगी।
Apr 5, 2026
कर्नलगंज नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण लंबित, बजट बैठक को लेकर विवाद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment