Apr 5, 2026

जमीनी विवाद में बड़ी घटना, ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक की हत्या



गोण्डा - जमीनी विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना नबावगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर माझा के पूरे अर्जुन गांव की है, जहां जमीनी विवाद में विपक्षियों ने रामरंग उम्र करीब 25 वर्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला। परिजनों का आरोप है कि पहले युवक क़ो खूब मारा - पीटा उसके बाद में ट्रैक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


No comments: