Nov 29, 2021

टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस ने रोशन को उठाया

कौशांबी - ज़िले के कोखराज़ थाना अंतर्गत भरवारी क़स्बे के निकट रोही तिराहे से टीईटी पेपर लीक मामले में रोशन सिह पटेल को एसटीएफ़ लखनऊ व कोखराज़ पुलिस कि सँयुक्त टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है। रोशन सिह पटेल सीएचसी कड़ा में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने कई लोगो से पैसा लेकर पेपर देने की बात स्वीकारी है। उसके बताये गये लोगो के ठिकाने पर कौशांबी पुलिस  छापेमारी कर रही है। जिसमे तीन लोगों के हिरासत में लिये जाने की खबर चर्चा में है। फलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। रोशन पटेल की तलाशी में कई तरह के पेपर के प्रश्न व उत्तर पेपर, दो मोबाइल फ़ोन तथा 14 पेज का प्रश्न पत्र बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद सोमवार को कोखराज़ पुलिस ने न्यायालय में दाखिल किया। जिसे न्यायालय ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

No comments: