लखनऊ - सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत जनपद स्तर पर आयोजित कविता प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना राजन (लखनऊ संभाग एवं जिला नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहायक नोडल अधिकारी (सड़क सुरक्षा), उत्तर प्रदेश ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में देशभर में सड़क दुर्घटनाओं के 3,54,796 मामले दर्ज किए गए। इन हादसों में 1,33,201 लोग मारे गये और 3,35,201 घायल हुये। रिपोर्ट के अनुसार 60 फीसदी से अधिक सड़क हादसे तेज रफ्तार के कारण हुये हैं। यातायात नियमों का पालन करके हम सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा देने की नसीहत देते हुये कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर पुरस्कृत विद्यार्थी संभाग स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश के समस्त संभागों के पुरस्कृत विद्यार्थी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जनपद, संभाग और राज्य, प्रत्येक चरण में विद्यार्थियों को पुरस्कार की राशि उनके बैंक खाते में सीधे प्रेषित की जायेगी।
इस दौरान जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में सहभागिता की, प्रमुख रूप से नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ ,नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ, महाराजा बिजली पासी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ ,नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ ,नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय लखनऊ , दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
No comments:
Post a Comment