लखनऊ - प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली मारकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक जनपद गोण्डा के करनैलगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पँचायत हड़ियागाड़ा निवासी शेष कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीएसओ टीम में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शेष कुमार सिंह की बीती रात्रि में ड्यूटी थी ड्यूटी से 8 बजे छूटने के बाद आज सुबह बादशाह नगर राजकीय कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुँचकर उन्होंने गोली मारकर आत्म हत्त्या कर लिया। घटना की सूचना पर उच्च अधिकारी मौके पर पहुँच गये। फिलहाल मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक शेष कुमार सिंह उर्फ अन्नू मृतक आश्रित के रूप में सेवारत थे। शेष कुमार सिंह सीएम योगी सांसद जब साांस थे। तभी से लेकर त भी से उनकी सुरक्षा में तैनात थे।
Nov 20, 2021
मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हँड़िया गाड़ा निवासी सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment