गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त पृथ्वीपाल वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो0 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात में एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत न्यायालय रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पृथ्वीपाल वर्मा पुत्र मंगरे नि0 सोनवरसा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-415/21, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा
No comments:
Post a Comment