Showing posts with label शामली. Show all posts
Showing posts with label शामली. Show all posts

May 11, 2021

May 11, 2021

शहर में नहीं हो रही श्मशान घाट की राख ठंडी,अंतिम संस्कार के लिए बनाने पड़े अतिरिक्त चबूतरे

 अंतिम संस्कार के लिए शमसान  घाट में अतिरिक्त चबूतरे बनें , कोरोना से हो रही लगातार मौतें से श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए जगह कम दिखे।


 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ रहे कोरोना वायरस से मौतों की संख्या, जिससे अब श्मशान घाट में दाह संस्कार के बाद श्मशान घाट में नहीं ठंडी हो रही राख, इसी तरह शामली जनपद में भी मौतों की संख्या ने तांडव शुरू कर दिया है । लगातार मौतें हो रही हैं, जिला मुख्यालय से धीमान पूरा फाटक के पास स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए अलग से व्यवस्था करनी पड़ी। इसके अलावा गांव देहातों में भी कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला बढ़ रहा है। श्मशान घाट से पता चला कि श्मशान घाट में लाशों की राख ठंडी नहीं हो पा रही। यहां अब हर रोज 3 से 6 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रहे हैं । शमशान प्रबंधक का कहना है कि यहां पर्याप्त व्यवस्था ना होने से सात चबूतरे नए बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों से 48 शव का अंतिम संस्कार किए जा चुके हैं। लगातार कोरोना व अन्य बीमारी से मौतों की संख्या बढ़ रही है।

May 10, 2021

May 10, 2021

शामली कोबिड अस्पताल में उपचार न मिलने से मरीज की हुई मौत, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

कोविड-19 अस्पताल में मरीजों को उपचार न मिलने से मरीजों की जान जा रही है, डॉक्टर स्टाफ व मेडिकल सुविधाओं की कमी, योगी सरकार का दावा फेल


शामली कोविड-19 हॉस्पिटल L2 में उपचार ना मिलने से मरीज गेट के बाहर तड़प तड़प कर अपनी जान गवा रहे हैं, वही योगी सरकार पर उठ रहे हैं सवाल..... देखिए वीडियो




 शामली कोबिड 19 अस्पताल में मरीज को उपचार न मिलने से परिजनों ने मरीज के मौत का आरोप लगाया है। वीडियो covid-19 अस्पताल परिसर की है, वीडियो में कोविड अस्पताल शामली गेट के बाहर एक सव  को लेकर परिजन विलाप कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह हालात सरकारी अस्पताल की है, दावे किए जा रहे हैं की सरकारी अस्पताल शामली मैं अब ऑक्सीजन की कमी नहीं है। मरीजों के परिजन ने कह रहे हैं यहां चार-पांच घंटे आए होगे लेकिन कोई भी डॉक्टर व स्टाफ भर्ती करने से दूर मरीजों को एक गोली देने तक भी नहीं आए। अस्पताल के भीतर जाने पर स्टाफ ने मरीज को बाहर ले जाने के लिए बोल रहे हैं, कोरोना से इतना नहीं जितना अस्पताल की कर्मचारियों की कमी से मरीज की मौत हो रही है। इससे 2 दिन पहले एक वीडियो और वायरल हुआ था जिसमें ऑक्सीजन लगाने के नाम पर मरीज के परिजन से ₹10000 लिए गए थे। लेकिन इसके बाद भी ऑक्सीजन नहीं लगाई थी और मरीज की मौत भी हो गई थी।मामले में मृतक की पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया था। वही वायरल वीडियो पर डॉक्टर लीपापोती करते नजर आए।

May 8, 2021

May 08, 2021

शामली में कोरोना संक्रमण से हुई 7 शिक्षकों की मौत, पंचायत चुनाव मतगणना में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे शिक्षक

शामली पँचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी कर रहे शिक्षक ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए, उपचार के दौरान 7 शिक्षकों की मौत हो चुकी है । वही पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहे,कुछ अधिकारी व कर्मचारी कोरोना से संक्रमित होकर घरो में आईसोलेट है।


जिला शामली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी के दौरान शिक्षक संक्रमित हुए थे जिले की 7 शिक्षक की मौत, कोरोना से हो चुकी है। शिक्षक संगठन ने दिवंगत शिक्षकों की श्रद्धांजलि दी ।कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन 29 अप्रैल को D.M  को दिया गया था , इसमें बढ़ते संक्रमण के पंचायत चुनाव के मतगणना की अपील की गई थी, 2 मई को शिक्षकों को मतगणना चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था उसके बाद से कई शिक्षकों का स्वास्थ्य खराब  होते रहे ,और स्वास्थ्य विभाग में जांच कराने पर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले के विभिन्न स्कूलों के 7 शिक्षकों की मृत हो चुकी है ।वही कुछ लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं ।ऑनलाइन शोक सभा में दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई, जिला संयोजक ने अधिकारियों से दिवंगत शिक्षकों  को आर्थिक सहायता की मांग की गई है।




May 7, 2021

May 07, 2021

थानाभवन विधायक कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व शामली बिधायक तेजेंद्र निर्वाल् ने शामली जिले को ऑक्सीजन प्लान्ट, व उपकरण खरीदने के लिए दीया सहयोग

 थानाभवन विधायक कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व शामली बिधायक   तेजेंद्र निर्वाल्  ने शामली जिले को ऑक्सीजन प्लान्ट, व उपकरण खरीदने के लिए दीया सहयोग , शामली के क्षेत्रो में  खुशी का लहर





थानाभवन विधायक कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हेतु विधायक निधि से 56 लाख रुपए जिला अधिकारी को पत्र के माध्यम से भेजें,कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जानकारी देकर बताया कि शामली जिले में किसी मरीज को ऑक्सीजन की दिक्कत ना हो और साथ ही पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे जाएं। ताकि मरीज के ऑक्सीजन लेवल को समय से नापा जाए जिसके लिए अपने विधायक निधि से 56 लाख रुपए शामली के जिलाधिकारी को  ऑक्सीजन प्लांट और करोना अस्पताल में उपकरण के लिए दिए।




वहीं शामली के बीजेपी विधायक ने जिला प्रशासन को ऑक्सीजन प्लांट के लिए अपने विधायक निधि से 51 लाख रुपये का सहयोग देकर जिला प्रशासन को ऑक्सीजन खरीदने के लिए अपने विधायक निधि से उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि 40 लाख  रुपए ऑक्सीजन प्लांट के लिए ,तथा 11 लाख रुपए ऑक्सीजन व अस्पताल में जरूरी उपकरणो को खरीदने के लिए दिए गए हैं ।शामली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन की कमी ना हो, ऐसे सराहनीय कार्य के लिए शामली भारतीय जनता पार्टी के विधायक तेजेंद्र निरवाल का क्षेत्र की जनता ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त कर रही है। कोरोना काल में शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल  व थाना भवन विधायक सुरेश राणा ने अपने विधायक निधि से सहयोग देकर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए व ऑक्सीजन के साथ- साथ  उपकरण खरीदने के लिए सहयोग दिया है। उसके लिए क्षेत्र के लोगों ने विधायक को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किए हैं।

May 07, 2021

शामली कोविड-19 अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी ऑक्सीजन के लिए 10 हजार रुपए मरीज से लिए, शिकायत पर भेजे गए जेल

 शामली के कोविड अस्पताल L2 में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर बेचने के आरोप में पुलिस ने भेजा जेल



शामली में बने कोविड-19 अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑक्सीजन के लिए मरीज से ₹10000 लिए। शिकायत पर थाना आदर्श मंडी द्वारा कोविड-19  अस्पताल शामली में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। कोरोना संक्रमित सत्यवान को L2 हॉस्पिटल शामली में  उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां ऑक्सीजन के लिए हॉस्पिटल कर्मी संजय कुमार द्वारा अवैध तरीके से ₹10000 लिए गए । कुछ समय पश्चात सत्यवान की देर रात्रि में मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक की पत्नी ममतेश निवासी हरण फतेहपुर द्वारा हॉस्पिटल में कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें थाना आदर्श मंडी को आवश्यक कार्यवाही के लिए सीएमएस डॉक्टर सफल कुमार द्वारा अग्रेषित किया गया। तहरीर प्राप्त होने पर थाना आदर्श मंडी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर के संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । शामली में L2 हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मचारी ने ₹10000 में ऑक्सीजन सिलेंडर देने के आरोप में थाना आदर्श मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

May 1, 2021

May 01, 2021

शामली जिले में कोरोना कॉल में जीवन रक्षक दवाइयों को ब्लैक करने वाले पर पुलिस ने सिकंजा कसें, एसपी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Corona काल में जीवन रक्षक दवाइयों को ब्लैक करने वाले पर कड़ी चेतावनी देते हुए, SP Shamli ने हेल्पलाइन नंबर जारी करके लोगों का बढ़ाया हौसला।



 जनपद शामली मैं corona काल में जीवन रक्षक दवाइयों को ब्लैक करके बेचने वाले पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश जारी किए हैं, एसपी शामली सुकृति माधव ने हेल्पलाइन नंबर जारी करके लोगों को बताया । हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने वालों की नाम गोपनीय रखा जाएगा । और जीवन रक्षक दवाइयों को ब्लैक करने वाले पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करेगी शामली जनपद के पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति जीवन रक्षक दवाई जैसे रेमेडिशिवर , ऑक्सीजन व अन्य  दवाइयों का कालाबाजारी करता है या निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री करता है, तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 7839 86 6133 पर  दे पुलिस अधीक्षक ने कहा की शिकायत करने वालों कि नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Apr 30, 2021

April 30, 2021

जनपद शामली जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा धर्म गुरुओं से वार्ता कर जनपद वासियों से की अपील

 जनपद शामली जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा धर्म गुरुओं से वार्ता कर जनपद वासियों से की अपील   कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी धर्म गुरुओं मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा चर्च आदि भीड़ भाड़ वाली जगह पर ना जाने कि की अपील,,



जनपद शामली जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग धर्म गुरुओं से वार्ता कर कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए शासन प्रशासन जो भी गाइडलाइन दे उसका अनुपालन  कराया जाए यह आवश्यक है। आप सब जानते हैं कि इस संक्रमण से जनपद शामली भी अछूता नहीं है महामारी से निपटने के लिए जनपद शामली में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।  संक्रमण है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा इससे बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। जिससे इस संक्रमण की चैन को तोड़ने में हम कामयाब हो सके। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया सार्वजनिक स्थानों पर ना जाएं जैसे स्विमिंग पूल ,जिम भीड़भाड़ वाले बाजारों मंदिर, मस्जिद आदि। यदि किसी व्यक्ति को हल्का खांसी जुखाम सर्दी महसूस करता है तो डॉक्टरों की सलाह पर अपने घर पर आइसोलेट हो जाए जिससे बढ़ते संक्रमण से बचा जा सके किसी भी तरह की लापरवाही खतरनाक हो सकती है ।अतः सभी से अपील की जाती है अनावश्यक रूप से घरो से ना निकले आज शुक्रवार रात 8:00 बजे से 3 दिन के लिए लॉकडाउन लगने जा रहा है। सभी मिलकर सहयोग करें पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। सभी धर्म गुरुओं से अपील है धर्मस्थल बंद रखें और पूर्ण सहयोग करें। आशा है सभी लोग लड़ाई को मिलकर लड़ेंगे और जीत कर दिखाएंगे यही आशा है।

मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है शासन प्रशासन द्वारा बताई गई गाइडलाइंस का पालन करना बार-बार हाथ धोना, मुंह पर मास्क लगाना बेहद जरूरी है। अपना व अपने आस-पड़ोस का ख्याल रखें।

Apr 29, 2021

April 29, 2021

सरकारी अस्पताल में कोरोना जांच कराने के लिए उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़,नहीं किया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आगामी 2 मई को मतगणना होनी है मतगणना के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों को कोरोना की रिपोर्ट लानी अनिवार्य बताए हैं।



जिसके बाद shamli के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों की कोरोना संक्रमित जांच कराने के लिए सुबह से लंबी लाइन लग गई जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उलंघन किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत मतगणना प्रक्रिया को स्वगई।त्र,शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने समस्त प्रत्याशियों का निर्वाचन अभिकर्ता तथा मतगणना एजेंटों को कोरोना संक्रमित की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की मतगणना केंद्र पर केवल उन्हीं  एजेंट व प्रत्याशी को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास मतगणना प्रारंभ होने से 72 घंटे पहले की रिपोर्ट नेगेटिव  होगी ।बिना नेगेटिव रिपोर्ट की किसी को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा जिसके बाद बृहस्पतिवार  को ऊन ब्लॉक, कैराना ब्लॉक,थाना भवन , कांधला आदि के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर  एजेंट व प्रत्याशियों की भीड़ इकट्ठा हुई। सीएचसी के बाहर लंबी लंबी लाइनें लग गई ।



 स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी की आईडी प्रूफ लेकर एंटीजन वा rt-pcr किट से कोरोना संक्रमित की जांच की गई ।इस दौरान कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटो द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया । सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई, इस कारण  कोरोना संक्रमण फाइल आने की संभावना बनी हुई है।

Apr 28, 2021

April 28, 2021

मरीज का ओक्सीजन लेवल गिरा तो क्या करें---

 ऑक्सिजन लेबल गिर रहा है तो ऑक्सिजन मिलने का इंतजार मत करे, 

तुरन्त्    डाक्टर की सलाह लें ओर  होमिओपेथिक् की दवा (ASPIDOSPERMA Q ) कि 20 बूँद एक कप पानी मे मिलाकर मरीज को पिलाये।  जिससेे कुछ समय बाद ऑक्सिजन लेबल तुरंत मेंटेन हो जाएगा और ऑक्सीजन की मात्रा शरीर के अन्दर तेजी से बढेगा।  होमिओपेथिक् दवाई पिलाने से शरीर में  ओक्सीजन की मात्रा  हमेशा बना रहेगा। ये Homeopathic medicine  देने से ओक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।

बुखार ,खांसी ,जुखाम के लिए सरकारी गाइडलाइन के अनुसार नीचे दिए गए   कोविड-19 मेडिसिन किट देखे। दवाईया ले, ओर घर में ही रहे, संक्रमण से बचे।




Oxygen ढूंढने में समय बर्बाद ना करें

Apr 5, 2021

April 05, 2021

जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज का इलाज के दौरान हुई मौत

ज़िले में कोरोना से संक्रमित रोगी की इलाज के दौरान हुई मौत,छात्र और शिक्षक भी निकले कोरोना पॉजिटिव 



जिला शामली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे, शामली जिले से एक व्यक्ति की स्थिति ठीक न होने से मेरठ अस्पताल के लिए डाक्टर द्वारा रेफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। शामली सीएमओ डॉ। संजय अग्रवाल ने बताया कि कैराना रोड स्थित गगन विहार कॉलोनी में 76 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल शामली में हुई जांच, रिपोट आने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था, जिसके बाद उनकी हालत खराब हुई और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

शामली जनपद के जिला अधिकारी जसजीत कौर ने भी कोरोना पॉजिटिव मृत्यु होने की सूचना मीडिया को बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना के 14 नए के मिले हैं, और कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार कोरोना कि बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट कर दी गई है, और अधिक से अधिक लोगों को कोरोना की जांच कर कोरोना के मरीजो का पता लगाया जाएगा, डीएम के निर्देश पर सभी स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला अस्पताल से लेकर कैंप के जरिए लोगों का कोरोना टेस्ट करवा रहा है।


Apr 4, 2021

April 04, 2021

जलालाबाद में जैन धर्म की सुंदर झांकियों के साथ विराट जैन रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन

 शामली जलालाबाद में विराट जैन रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई रथ यात्रा। 



जिला शामली के जलालाबाद में जैन धर्म के अगुवाई में सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई रथ यात्रा, कस्बे से निकाली गई रथ यात्रा जगह कस्बा वासियों ने फूल माला के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा में पुष्प की वर्षा की चली गई। जैन श्रद्धालु रथ यात्रा के महोत्सव में श्रद्धालु रथ यात्रा में नाचते गाते रहे। जैन रथ यात्रा महोत्सव का उद्घाटन करते हुए, प्रधानाचार्य पंडित राजकुमार जैन सहारनपुर ने विधि विधान से संपन्न किए, जैन मंदिर परिसर में ध्वजारोहण प्रवीण जैन मेरठ ने किया, रथ यात्रा के कार्यक्रम में रथ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रथ के साथ बैंड बाजा सुंदर झांकियों के साथ भजन कीर्तन के साथ नाचते गाते रथ यात्रा में शामिल हुए। मोती बाजार से कुरचेअयन चौक, बंबा चौक, कटरा बाजार से पैदल कर मंदिर पहुंचे।मार्ग में जैन रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने पुष्प की वर्षा करते हुए रथयात्रा महोत्सव का स्वागत किया मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा का समापन किया।

Apr 3, 2021

April 03, 2021

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर,जानिएजिले में लगातार कोरोना संक्रमण की गिरफ्तार

 शामली में प्रतिदिन 10 से ज्यादा कोरोना संक्रमण केस मिल रहे हैं जानिए रोकथाम व उपाय...


जिले में कोरोना की दूसरी लहर पिछले कई दिनों से 10 से ज्यादा करोना के केस लगातार आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अधिकतर कोरोना संक्रमित  व्यक्ति बिना लक्षण वाले मिले हैं, साधारण घर में रहने वाले व्यक्ति को कोरोना चेक कराने पर रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण मिल रहा है। धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की चयन बढ़ती दिख रही है , इसे देखते हुए कोरोना संक्रमण  बचाव के लिए सभी जरूरी अद्यात बरतनी चाहिए। जिससे कोरोना की दूसरी लहर बढ़ने से रोका जा सके। 20 मार्च के बाद कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हो गया, पहले चरण में 4 से 5 मरीज कोरोना संक्रमित मिले थे अब पिछले कई दिनों से 10 से ज्यादा केस लगातार रोज तेजी बढ़ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में केस की संख्या 74 पहुंच गई है, जिसमें करोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या 6  ही है, हैरान की बात यह है कि अधिकतर कोरोना के बिना लक्षण वाले केस की संख्या अधिक है शहर के नाला पटरी स्थित एक ही परिवार के 10 लोगों को कोरोना संक्रमित मिले हैं इस परिवार को कोरोना संक्रमण के जांच के बाद रिपोर्ट आने पर जानकारी दी। ऐसे लोगों की व्यक्तियों के बीच रहने वाले कोरोना संक्रमित का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। वरिष्ठ कोरोना जांच पर्यवेक्षक ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट में आधे से अधिक व्यक्ति बिना लक्षण वाले व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं , ऐसे लोगों की जानकारी सैंपल होने के बाद हो पाती है उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण लगातार सिर दर्द रहना,बुखार आना,गले में खराश ,खासी स्वाद का पता ना चलना,किसी तरह की गंध ना आना, यह कोरोना के लक्षण है

 आज से शहर में मांस के चेकिंग अभियान जोरों पर है, जिस व्यक्ति को बिना मास्क के मिलते दिखे उनका चालान भी काटा जाएगा इसलिए सभी लोग बाहर निकलने से पहले मास्क का प्रयोग जरूर करें, और स्वास्थ्य विभाग के नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा सहयोग करें जिससे कोरोना से आसानी से निपटा जा सके।

Apr 2, 2021

April 02, 2021

शामली जिला को एक और सौगात, थाना भवन से झिंझाना गाड़ी वाला तक सड़क चौड़ीकरण का बजट पास

 थाना भवन से झिंझाना गाड़ी वाला चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण बजट हुआ पास , केंद्रीय मंत्री सुरेश राणा ने दी जानकारी ..



जिला शामली के थाना भवन से झिंझाना गाड़ी वाला चौराहा तक सड़क का चौड़ी करण कराने का बजट हुआ पास, गन्ना मंत्री ने दी जानकारी। शामली जिला के थाना भवन से विधायक व वर्तमान सरकार में कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को थाना भवन से झिंझाना गाड़ी वाला चौराहा तक चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था ।जो अब इस बजट प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए 5738. 95 लाखों रुपए से रोड का चौड़ीकरण करने के लिए सरकार द्धारा पास कर दिए गए हैं, और उन्होंने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण 10 मीटर की जाएगी ,जिससे क्षेत्र के कस्बा व सैकड़ों गांव  लाभवंचित होंगे। जिससे क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा।

Mar 27, 2021

March 27, 2021

शामली के लॉक में हुई थी आम आदमी पार्टी मीडिया प्रवक्ता की हत्या,पुलिस ने किया खुलासा।

 शामली के ताला में हुआ था आम आदमी पार्टी मीडिया प्रवक्ता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा


जिला शामली के गांव लॉक में हुई थी आम आदमी पार्टी मीडिया प्रवक्ता की हत्या, पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। शामली कोतवाली ने बताया की 22 मार्च की रात लॉक के गांव उसी के फार्म हाउस पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में गांव निवासी नीतू पुत्र धर्मपाल और उनके अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में शामली एसओजी टीम सर्वलांस व कोतवाली टीम खुलासा करने में लगी थी। इसके चलते शुक्रवार को गांव लॉक निवासी नीटू और उसके साथी अजय पुत्र धर्मवीर को सर्वलांश के जरिये पकड़ लिया गया।पकड़े जाने पर दोनों साथी हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद बावड़ी गांव में रहने वाले कृष्णपाल पुत्र नवरंग के घर गए थे, वहां हथियार रखने के बाद नीतू ने अपने चचेरे भाई लॉक निवासी कपिल को बुलाया और उसकी गाड़ी में बैठ कर उसी रात हरिद्वार,ऋषिकेश चले गए थे।और वही छुपे हुए थे, नीटू ने बताया कि पैसे की लेन देन से बिबाद हो गया जिसके चलते उन्होंने गोली मार कर हत्या कर दिया गया था।