ज़िले में कोरोना से संक्रमित रोगी की इलाज के दौरान हुई मौत,छात्र और शिक्षक भी निकले कोरोना पॉजिटिव
जिला शामली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे, शामली जिले से एक व्यक्ति की स्थिति ठीक न होने से मेरठ अस्पताल के लिए डाक्टर द्वारा रेफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। शामली सीएमओ डॉ। संजय अग्रवाल ने बताया कि कैराना रोड स्थित गगन विहार कॉलोनी में 76 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल शामली में हुई जांच, रिपोट आने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था, जिसके बाद उनकी हालत खराब हुई और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
शामली जनपद के जिला अधिकारी जसजीत कौर ने भी कोरोना पॉजिटिव मृत्यु होने की सूचना मीडिया को बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना के 14 नए के मिले हैं, और कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार कोरोना कि बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट कर दी गई है, और अधिक से अधिक लोगों को कोरोना की जांच कर कोरोना के मरीजो का पता लगाया जाएगा, डीएम के निर्देश पर सभी स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला अस्पताल से लेकर कैंप के जरिए लोगों का कोरोना टेस्ट करवा रहा है।

No comments:
Post a Comment