थानाभावन क्षेत्र के हिंडपुलिया पर बाइक से गांव जाते समय सरकारी रोडवेज ने कुचला जिससे बाइक सवार की हुई मौत...
जनपद.शामली थाना भवन की हिंडपुलिया पर सरकारी रोडवेज ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जनपद शामली के हींडपुलिया पर हींड निवासी शाहिद अपनी बाइक लेकर थाना भवन की ओर से अपने गांव आ रहे थे तभी सामने से आ रही सरकारी रोडवेज बड़ोत डिपो बस ने शाहिद को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे शाहिद की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवार से तहरीर का इंतजार कर रही है, पुलिस ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment