Showing posts with label थानाभवन. Show all posts
Showing posts with label थानाभवन. Show all posts

Apr 4, 2021

April 04, 2021

हींड पुलिया पर बाइक सवार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौके पर मौत

 थानाभावन क्षेत्र के हिंडपुलिया पर बाइक से गांव जाते समय सरकारी रोडवेज ने कुचला जिससे बाइक सवार की हुई मौत...



जनपद.शामली  थाना भवन की हिंडपुलिया पर सरकारी रोडवेज ने बाइक सवार को  टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जनपद शामली के हींडपुलिया पर हींड निवासी शाहिद अपनी बाइक लेकर थाना भवन की ओर से अपने गांव आ रहे थे तभी सामने से आ रही सरकारी रोडवेज बड़ोत डिपो बस ने शाहिद को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे शाहिद की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवार से  तहरीर का इंतजार कर रही है, पुलिस ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Apr 2, 2021

April 02, 2021

छप्पर में आग लगने से भैंस की हुई मौत, पीड़ित ने पुलिस से मुआवजा की मांग की

 जलालाबाद के मोहल्ला करीम बख्श के छप्पर में आग लगने से भैंस की हुई मौत ,परिजनों ने मुआवजा की मांग की 




थानाभवन ,जलालाबाद के करीम बख्श मोहल्ले में अचानक किसान के छप्पर में आग लग गई, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और आग बुझाने का प्रयास किया तब तक छप्पर जलकर राख हो गया। छप्पर के नीचे बंधे भैंस की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। जिससे पीड़िता किसान की लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित किसान ने थाने में पहुंचकर मुआवजे की मांग की है। जलालाबाद कस्बा निवासी इनाम मोहल्ला करीम बख्श ने जानकारी देकर बताया की छप्पर में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित किसान बहुत गरीब बताया गया है, पुलिस मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच कर रही है।


Mar 24, 2021

March 24, 2021

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर

 अज्ञात वाहन से बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर, हालात गंभीर के चलते जिला अस्पताल रेफर,

थाना भवन में बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सरकारी एंबुलेंस 108 की मदत से थानाभवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया हालात गंभीर के चलते किया गया जिला अस्पताल रेफर।जनपद शामली के थानाभवन के गांव हसनपुर लुहारी में स्थित सत्संग भवन के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से सरकारी108 एंबुलेंस पर सूचना दी गई, एंबुलेंस मौके पर पहुचकर मरीज को थानाभवन केसरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि जावेद निवासी बडगांव,थानाभवन अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था।हसनपुर लोहारी सत्संग भवन के  पास पहुंचते ही अचानक तेज गति से आ रहे अग्ज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घायल युवक की हालात गंभीर के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।





Mar 20, 2021

March 20, 2021

मुख्यमंत्री पर्यटन योजना के तहत राज्य मंत्री सुरेश राणा मंदिर की सुंदरी करण के लिए48.61लाख रुपये से सिला नियाश किया

 थाना भवन कस्बे में गन्ना राज मंत्री सुरेश राणा ने 48.61 लाख रुपये की लागत से प्राचीन मंदिर का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव किया।


शामली थाना भवन कस्वे में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने 48.61 लाख रुपये की लागत से प्राचीन मंदिर जस्सू वाला का सुन्दरीकरण करने का सिलनियाश किया। थाना भवन के विधायक बर्तमान सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश राणा ने मुख्यमंत्री पर्यटन योजना के तहत थाना भवन में स्थिति प्राचीन मंदिर जस्सू वाला के सौन्दरी करण करने के लिए आज  सिलनियाश किया।उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्थलों की सौंदरी करण करने का काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ही किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे काम करने से पर्यटक स्थल को बढ़ावा मिल सकेगा। और प्राचीन धार्मिक मन्दिर का रख रखाव हो सकेगा।


इस मौके पर थाना भवन व शामली मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता व क्षेत्र के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। क्षेत्र के कार्यकर्ता ने अपने क्षेत्र का चौमुखी बिकाश के लिए चर्चा हुई।उन्होंने कहा शामली के चारो तरफ रोडों का व शामली में वाई पास का निर्माण तेजी से चल रहा है।सुरेश राणा जी ने सिलनियाश के साथ-साथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की। क्षेत्र के छोटे बड़े नेता व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

March 20, 2021

थाना भवन के शामली बस स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट करने का लगाया कैम्प

 आज थानाभवन में बस स्टैंड पर राहगीरों और व्यापारियों के कोरोना की जांच,

थाना भवन के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थानाभवन बस स्टैंड पर कोरोना टेस्ट के कैंप द्वारा दर्जनों लोगों के सैंपल लिए। थाना भवन की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पालीवाल ने बताया कि बढ़ते कोरोना के नेतृत्व में कोरोना स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना भवन के लिए शामली बस स्टैंड पर मौजूद लोगों के व्यापारियों व राहगीरों के रेंडम सैंपल लिए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएससी में निशुल्क कोरोना की जांच लगातार करती रही और अब शामली जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में थाना भवन के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना का रेंडम सैंपल लिया।और उसके बारे में बताया कि अगले 72 घंटे में रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। लोगों को कोरोना से बचने के लिए साबुन पानी से हाथ धूलना व मास्क का प्रयोग करना चाहिए।