थाना भवन कस्बे में गन्ना राज मंत्री सुरेश राणा ने 48.61 लाख रुपये की लागत से प्राचीन मंदिर का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव किया।
शामली थाना भवन कस्वे में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने 48.61 लाख रुपये की लागत से प्राचीन मंदिर जस्सू वाला का सुन्दरीकरण करने का सिलनियाश किया। थाना भवन के विधायक बर्तमान सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश राणा ने मुख्यमंत्री पर्यटन योजना के तहत थाना भवन में स्थिति प्राचीन मंदिर जस्सू वाला के सौन्दरी करण करने के लिए आज सिलनियाश किया।उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्थलों की सौंदरी करण करने का काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ही किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे काम करने से पर्यटक स्थल को बढ़ावा मिल सकेगा। और प्राचीन धार्मिक मन्दिर का रख रखाव हो सकेगा।
इस मौके पर थाना भवन व शामली मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता व क्षेत्र के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। क्षेत्र के कार्यकर्ता ने अपने क्षेत्र का चौमुखी बिकाश के लिए चर्चा हुई।उन्होंने कहा शामली के चारो तरफ रोडों का व शामली में वाई पास का निर्माण तेजी से चल रहा है।सुरेश राणा जी ने सिलनियाश के साथ-साथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की। क्षेत्र के छोटे बड़े नेता व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment