Apr 3, 2021

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर,जानिएजिले में लगातार कोरोना संक्रमण की गिरफ्तार

 शामली में प्रतिदिन 10 से ज्यादा कोरोना संक्रमण केस मिल रहे हैं जानिए रोकथाम व उपाय...


जिले में कोरोना की दूसरी लहर पिछले कई दिनों से 10 से ज्यादा करोना के केस लगातार आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अधिकतर कोरोना संक्रमित  व्यक्ति बिना लक्षण वाले मिले हैं, साधारण घर में रहने वाले व्यक्ति को कोरोना चेक कराने पर रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण मिल रहा है। धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की चयन बढ़ती दिख रही है , इसे देखते हुए कोरोना संक्रमण  बचाव के लिए सभी जरूरी अद्यात बरतनी चाहिए। जिससे कोरोना की दूसरी लहर बढ़ने से रोका जा सके। 20 मार्च के बाद कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हो गया, पहले चरण में 4 से 5 मरीज कोरोना संक्रमित मिले थे अब पिछले कई दिनों से 10 से ज्यादा केस लगातार रोज तेजी बढ़ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में केस की संख्या 74 पहुंच गई है, जिसमें करोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या 6  ही है, हैरान की बात यह है कि अधिकतर कोरोना के बिना लक्षण वाले केस की संख्या अधिक है शहर के नाला पटरी स्थित एक ही परिवार के 10 लोगों को कोरोना संक्रमित मिले हैं इस परिवार को कोरोना संक्रमण के जांच के बाद रिपोर्ट आने पर जानकारी दी। ऐसे लोगों की व्यक्तियों के बीच रहने वाले कोरोना संक्रमित का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। वरिष्ठ कोरोना जांच पर्यवेक्षक ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट में आधे से अधिक व्यक्ति बिना लक्षण वाले व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं , ऐसे लोगों की जानकारी सैंपल होने के बाद हो पाती है उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण लगातार सिर दर्द रहना,बुखार आना,गले में खराश ,खासी स्वाद का पता ना चलना,किसी तरह की गंध ना आना, यह कोरोना के लक्षण है

 आज से शहर में मांस के चेकिंग अभियान जोरों पर है, जिस व्यक्ति को बिना मास्क के मिलते दिखे उनका चालान भी काटा जाएगा इसलिए सभी लोग बाहर निकलने से पहले मास्क का प्रयोग जरूर करें, और स्वास्थ्य विभाग के नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा सहयोग करें जिससे कोरोना से आसानी से निपटा जा सके।

No comments: