शामली, थाना झिंझाना त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 16 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 151 के अंतर्गत बाबूराम पुत्र प्यारेलाल, गणेश पुत्र धर्मपाल, संदीप पुत्र राजकुमार निवासी अशरफ पुर थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित अपराधी प्रवेश पुत्र शरीफ निवासी बिडौली सादात को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य मामले से संबंधित विक्रांत पुत्र आदेश, विशाल पुत्र राधेश्याम ,गगन पुत्र कृष्ण पाल, रमेश पुत्र रघुवीर, अंकित पुत्र ओमप्रकाश, प्रशांत पुत्र आदेश, रवि पुत्र नेमचंद ,अरुण पुत्र ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र राम सिंह ,कृष्ण पाल पुत्र राम सिंह, विशंभर पुत्र राम सिंह सोनू पुत्र रमेश निवासी गण गांव मोंटी हसनपुर थाना झिंझाना को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैै। पुलिस प्रशासन द्धारा छेत्र के गांव में बैठकर जनता से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक तथा निष्पक्ष कराने को लेकर गांव-गांव मीटिंग कर रही है और अपराधी के ऊपर पैनी नजर रक्खे हुए हैं। इसी के अनुसार झिंझाना पुलिस ने 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है
No comments:
Post a Comment