Apr 3, 2021

कैराना स्थित न्यायालय में जज मिले कोरोना संक्रमित,जिला जज, न्यायालय परिसर 48 घंटे के लिए बंद

 कैराना स्थित न्यायालय में जज मिले कोरोना पॉजिटिव, जिला जज, न्यायालय परिसर 48 घंटे के लिए बंद करने का आदेश जारी की।


जिला शामली में कैराना स्थित एक न्यायालय में जज ने कोरोना की जांच कराने पर मिले कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे के लिए संपूर्ण जिला न्यायालय परिसर बंद रखने का आदेश जारी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 31 मार्च को कैराना के न्यायालय कोर्ट में एक न्यायाधीश का कोरोना सैंपल लिया था। सैंपल लेने के बाद प्रयोगशाला में भेजा गया। जो उनकी रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसके बाद जनपद न्यायाधीश डॉ.अजय कुमार द्वितीय ने पूरे जनपद न्यायालय को 48 घंटे के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश दिया कि संपूर्ण जनपद न्यायालय में सेनीटाइजर का कार्य कराया जाए, 

सरकारी नियमनुसार न्यायालय को 48 घंटे के लिए बंद किये जाने के लिए कहा। न्यायधीस को होम कोरांटीन हुए हैं, और उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों का पता लगाकर उनका कोविड -19 की जांच सुनिश्चित की जाए। जिससे कोरोना संक्रमण आगे ना बढ़े। लगातार स्वास्थ विभाग की टीम कोराना जांच करने में जुटी हुई है। कोर्ट गेट पर पुलिस का पहरा देखने को मिल रहा है।

No comments: