थाना भवन से झिंझाना गाड़ी वाला चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण बजट हुआ पास , केंद्रीय मंत्री सुरेश राणा ने दी जानकारी ..
जिला शामली के थाना भवन से झिंझाना गाड़ी वाला चौराहा तक सड़क का चौड़ी करण कराने का बजट हुआ पास, गन्ना मंत्री ने दी जानकारी। शामली जिला के थाना भवन से विधायक व वर्तमान सरकार में कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को थाना भवन से झिंझाना गाड़ी वाला चौराहा तक चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था ।जो अब इस बजट प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए 5738. 95 लाखों रुपए से रोड का चौड़ीकरण करने के लिए सरकार द्धारा पास कर दिए गए हैं, और उन्होंने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण 10 मीटर की जाएगी ,जिससे क्षेत्र के कस्बा व सैकड़ों गांव लाभवंचित होंगे। जिससे क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा।

No comments:
Post a Comment