Showing posts with label कैराना. Show all posts
Showing posts with label कैराना. Show all posts

May 12, 2021

May 12, 2021

झाड़खेड़ी के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मीट,उपकरण व अवैध असलहों के साथ पशु तस्करों को किया गिरफतार

गांव झाड़खेड़ी के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार पशु तस्कर को गिरफ्तार किया,जिनके पास से मीट,उपकरण व अवैध असलाहा भी मिले 


शामली- कैराना कोतवाली पुलिस एसपी सुकृति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे हैं चेकिंग अभियान, तहत गश्त कर रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिली, गांव झाड़खेड़ी के जंगल में पशु कटान किया जा रहा है। जिस पर थाना कोतवाली कैराना की पुलिस ने जंगलों में छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दीया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि मौके से लगभग 50 किलोग्राम पशु की मांस, तीन छुरा, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी के गुटके, एक सरिया, त्रिपाल, बोरी व एक अवैध तमंचा के साथ जिंदाबाद व खोखा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम उस्मान व शहजान निवासी गढ़ मोहल्ला छठ यान, नावेद, जावेद निवासी गढ़ मोहल्ला सारियान कैराना बताए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान कर दिया गया है।

May 12, 2021

मुख्य चौक बाजार सहित अन्य बाजारों में कोरोना कर्फ्यू में छूट के बाद , ईद को लेकर उमड़ी भीड़

कैराना कस्बे में मुख्य चौक बाजार से लेकर अन्य कई बाजारों में ईद के समान के लिए बाजारों में उमड़ी भील कुल्फी में छूट के दौरान सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां।



 ईद के त्योहार को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, कोरोना गाइडलाइन का नहीं किया जा रहा पालन, शामली डीएम जसजीत कौर ने ईद के त्योहारों को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू में कुछ छूट दे दी है। जिससे किराना से लेकर दूध, फल, पेस्टीसाइड आदि की दुकानों को सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक खोलने की छूट दे दी हैं , जिसकी वजह से बाजारों में जमकर भीड़ दिखी । बुधवार को कैराना कस्बे के मुख्य चौक बाजार से लेकर अन्य कई जगह ईद के त्यौहार को लेकर भारी भीड़ इकट्ठा हुई।, जहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। सरकार व प्रशासन कोरोना की गाइडलाइन को लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी थी लेकिन दुकानदार सहित बाजारों में भीड़ नहीं कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है।

May 2, 2021

May 02, 2021

कैराना में बिना कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाएं मतगणना स्थल में पहुंचे, एजेंटों को पुलिस ने दौड़ाया। देखिए वीडियो..

कैराना में मतगणना स्थल पर  प्रत्याशियों व एजेंटों की भीड़ को पुलिस ने दौड़ाया देखिए वीडियो



शामली के कैराना में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में पहुचे प्रत्याशी व एजेन्ट, बिना कोरोना की रिपोट  दिखाए मतगणना स्थल  के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई ।  पुलिस निरंतर भीड़ हटाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन प्रत्याशी व एजेंट ने भीड़ से हटने का नाम नहीं ले रहे  थे । एजेंटों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ा रहे थे । इसी बीच कैराना पुलिस  प्रशासन ने लोगों को कोरोना जांच की रिपोर्ट देखने पर लोग तितर - बितर दिखाई देते नजर आए। कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव की मतगणना के चलते लोगों की भीड़ इकट्ठा देखकर पुलिस ने प्रत्याशी के एजेंटो को दौड़ाया। देखिए वीडियो...

May 02, 2021

कार्य शिथिलता के चलते 9:10 बजे शुरू हुई मतगणना, एजेंट उड़ा रहे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

कैराना में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना करीब 1 घंटे 10 मिनट की देरी से शुरू हुई, यहां पर मतगणना अधिकारियों के कार्य शिथिलता के चलते 9:10 बजे पर मतगणना शुरू हो पाई। मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। 


पुलिस निरंतर भीड़ हटाने का प्रयास कर रहे हैं। सवाल उठता है 8:00 बजे शुरू होने वाले मतगणना कार्य 9:00 बजे तक शुरू नहीं हो सका, मतगणना स्थल  पर प्रत्याशी व एजेंटों  के द्वारा उड़ाए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां। कैराना कस्बे में पब्लिक इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव की मतगणना  हो रही है जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नही किया जा रहा है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिये पुलिस प्रशासन प्रयास कर रहे हैं लेकिन यहां पर कोई खास व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। जिससे कोरोना  फैलने का डर बना हुआ है।



Apr 9, 2021

April 09, 2021

थाना कैराना पुलिस द्वारा वाहन चोर को किया गिरफ्तार,मोटरसाईकिल व अवैध हथियार बरामद ।

थाना कैराना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान् एक वाहन चोर के साथ,मोटरसाईकिल  व अवैध हथियार किया बरामद ।


पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आगामी पंचायत चुनावों को शांति पूर्ण कराये जाने के दृष्टिगत चलाये जा रहे सघन अभियान संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सूचना पर खुरगान चौराहा से एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध छुरी सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त बरामद मोटरसाइकिल जनपद पानीपत के ग्राम संभालका से चोरी करनी बताई गई है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । भूरा उर्फ इरफान पुत्र मेहन्दी हसन निवासी ग्राम बरनावी थाना कैराना शामली ।हाल पता मौ0 गुलशनगर बाईपास पास कैराना शामली । जिनके पास एक चोरी की मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट,एक चाकू के साथ पुलिश ने पकड़ कर  पकड जेल के सलाखो मै भेजा।

Apr 3, 2021

April 03, 2021

कैराना स्थित न्यायालय में जज मिले कोरोना संक्रमित,जिला जज, न्यायालय परिसर 48 घंटे के लिए बंद

 कैराना स्थित न्यायालय में जज मिले कोरोना पॉजिटिव, जिला जज, न्यायालय परिसर 48 घंटे के लिए बंद करने का आदेश जारी की।


जिला शामली में कैराना स्थित एक न्यायालय में जज ने कोरोना की जांच कराने पर मिले कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे के लिए संपूर्ण जिला न्यायालय परिसर बंद रखने का आदेश जारी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 31 मार्च को कैराना के न्यायालय कोर्ट में एक न्यायाधीश का कोरोना सैंपल लिया था। सैंपल लेने के बाद प्रयोगशाला में भेजा गया। जो उनकी रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसके बाद जनपद न्यायाधीश डॉ.अजय कुमार द्वितीय ने पूरे जनपद न्यायालय को 48 घंटे के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश दिया कि संपूर्ण जनपद न्यायालय में सेनीटाइजर का कार्य कराया जाए, 

सरकारी नियमनुसार न्यायालय को 48 घंटे के लिए बंद किये जाने के लिए कहा। न्यायधीस को होम कोरांटीन हुए हैं, और उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों का पता लगाकर उनका कोविड -19 की जांच सुनिश्चित की जाए। जिससे कोरोना संक्रमण आगे ना बढ़े। लगातार स्वास्थ विभाग की टीम कोराना जांच करने में जुटी हुई है। कोर्ट गेट पर पुलिस का पहरा देखने को मिल रहा है।

Apr 2, 2021

April 02, 2021

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कोतवाल ने उम्मीदवार के साथ बैठकर कहा धन,बल का प्रयोग करने पर होगी कार्रवाही

 पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गांव व पोलिंग बूथ का लिया जायजा



जिला शामली मैं प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव में बैठकर जनता को निडर होकर मतदान करने को कहा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के साथ  कोतवाली में बैठकर कहा धन और बल का प्रयोग करने वाले पर होगी कार्यवाही ।उन्होंने कहा शांति पूर्वक सुनाव कराए जाएंगे। कोई भी उम्मीदवार वोटर को किसी तरह के प्रलोभन धन व बल का प्रयोग ना करें, ऐसा करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

कैराना कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों व गणमान्य के साथ बैठकर मीटिंग की। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन से अपील की। गांव में जा कर लोगो को निडर होकर मतदान करने को कहा और किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों में पोलिस को फोन करके सूचना करे।

Mar 25, 2021

March 25, 2021

हैदरपुर रोड से पुलिस ने कार से भारी मात्रा में अवैध शराब व अन्य सामान के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,

 

कैराना हैदरपुर रोड से पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब हरियाणा मार्का अन्य समान के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया।


शामली के कैराना पानीपत से लाई जा रही अवैध शराब और अन्य सामान को पुलिस ने किया बरामद, दो शराब तस्कर के साथ मारुति वैन में लाई जा रही थी अवैध शराब। थाना कोतवाली पुलिस एसपी के आदेशानुसार आगामी त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान, चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर रोड से कार सवार दो तस्कार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार कार से 10 पेटी अद्धे, अबैध शराब, हरियाणा मार्का रसीला संतरा, 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, 10 लीटर रेक्टिफाइड व दो खाली कैंन, पन्नी सहित बरामद हुई।आरोपियों ने अपने नाम मोहित उर्फ मोनू ग्राम हैदरपुर, अशोक निवासी बुच्चा खेड़ी कैराना बताया गया। उन्होंने बताया कि अवैध शराब तस्कर हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत से सस्ते मूल्य पर खरीद कर उत्तर प्रदेश में मूल्य बढ़ाकर बिक्री करते थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।पुलिस के द्वारा अपराधियों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।