May 12, 2021

झाड़खेड़ी के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मीट,उपकरण व अवैध असलहों के साथ पशु तस्करों को किया गिरफतार

गांव झाड़खेड़ी के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार पशु तस्कर को गिरफ्तार किया,जिनके पास से मीट,उपकरण व अवैध असलाहा भी मिले 


शामली- कैराना कोतवाली पुलिस एसपी सुकृति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे हैं चेकिंग अभियान, तहत गश्त कर रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिली, गांव झाड़खेड़ी के जंगल में पशु कटान किया जा रहा है। जिस पर थाना कोतवाली कैराना की पुलिस ने जंगलों में छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दीया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि मौके से लगभग 50 किलोग्राम पशु की मांस, तीन छुरा, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी के गुटके, एक सरिया, त्रिपाल, बोरी व एक अवैध तमंचा के साथ जिंदाबाद व खोखा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम उस्मान व शहजान निवासी गढ़ मोहल्ला छठ यान, नावेद, जावेद निवासी गढ़ मोहल्ला सारियान कैराना बताए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान कर दिया गया है।

No comments: