May 12, 2021

अपने ही पत्नी को फावड़े से गर्दन काट कर की निर्मम हत्या, खुद को भी मारने की कोशिश की

थाना झिंझाना के क्षेत्र गांव पुरमाफी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फावड़े से तीन टुकड़े कर दिया। उसके बाद खुद को भी मारने की कोशिश की।

शामली जिले के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी  में पति द्वारा पत्नी की गर्दन काट कर निर्मम हत्या के बाद, अपनी भी जान लेने की कोशिश की।  मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:00 बजे क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी अनुज नाम के आदमी ने गृह  विवाद के बाद अपने 35 साल की पत्नी नीलम को फावड़े से काट कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को मारने की कोशिश की। हत्यारोपी को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कुछ ग्रह कलेश जमीनी विवाद को लेकर बताया जा रहा। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments: