कोरोना संकट के बीच अब और ज्यादा खतरनाक बीमारी,ब्लैक फंगस ले रहा लोगों की जान मेरठ में मिले 2 मरीज
उत्तर प्रदेश - कोरोना महामारी संकट के बीच भारत में कोरोना वायरस के साथ-साथ अब ब्लैक फंगस भी मरीजों के सामने आने लगा है। कोरोना की बीमारी से खतरनाक बताए जाते हैं। यह पहले मुंबई और गुजरात के बाद अब यूपी के मेरठ में भी ब्लैक फंगस के 2 मरीज पाए जा चुके हैं। जिन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। मेडिकल टीम द्वारा मरीजों पर नजर रखा जा रहा है। जिनकी पुष्टि डॉक्टर संदीप गर्ग ने की,यह दोनों मरीज मुजफ्फरनगर वा बिजनौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के पहले मामले हैं। यह ब्लैक फंगस इन मरीजों में कहां से आया, इसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है।


No comments:
Post a Comment