पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गांव व पोलिंग बूथ का लिया जायजा
जिला शामली मैं प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव में बैठकर जनता को निडर होकर मतदान करने को कहा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के साथ कोतवाली में बैठकर कहा धन और बल का प्रयोग करने वाले पर होगी कार्यवाही ।उन्होंने कहा शांति पूर्वक सुनाव कराए जाएंगे। कोई भी उम्मीदवार वोटर को किसी तरह के प्रलोभन धन व बल का प्रयोग ना करें, ऐसा करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही।
कैराना कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों व गणमान्य के साथ बैठकर मीटिंग की। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन से अपील की। गांव में जा कर लोगो को निडर होकर मतदान करने को कहा और किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों में पोलिस को फोन करके सूचना करे।

No comments:
Post a Comment