Apr 2, 2021

ट्यूशन से लौट रही 10वीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप, पीड़िता ने खाया जहर

मेरठ में ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप घर पहुंच कर लिखा सुसाइड पत्र...


उत्तर प्रदेश जनपद मेरठ की अहम घटना  ट्यूशन से लौट रही दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताविक छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद आहत होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई। पीड़िता के परिजनों ने छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाक्टर द्वारा बालिका का पोस्टमार्टम कराया गया।और पीड़िता के परिजनों को घर से एक सुसाइड पत्र ( नोट्स ) मिले हैं। एक्शन मूड में मेरठ के एसपी देहात का कहना है कि लड़की के घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसके आधार पर दो आरोपी को गिरफ्तारकर लिया गया है ।और आगे की कड़ी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

No comments: