Mar 25, 2021

हैदरपुर रोड से पुलिस ने कार से भारी मात्रा में अवैध शराब व अन्य सामान के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,

 

कैराना हैदरपुर रोड से पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब हरियाणा मार्का अन्य समान के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया।


शामली के कैराना पानीपत से लाई जा रही अवैध शराब और अन्य सामान को पुलिस ने किया बरामद, दो शराब तस्कर के साथ मारुति वैन में लाई जा रही थी अवैध शराब। थाना कोतवाली पुलिस एसपी के आदेशानुसार आगामी त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान, चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर रोड से कार सवार दो तस्कार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार कार से 10 पेटी अद्धे, अबैध शराब, हरियाणा मार्का रसीला संतरा, 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, 10 लीटर रेक्टिफाइड व दो खाली कैंन, पन्नी सहित बरामद हुई।आरोपियों ने अपने नाम मोहित उर्फ मोनू ग्राम हैदरपुर, अशोक निवासी बुच्चा खेड़ी कैराना बताया गया। उन्होंने बताया कि अवैध शराब तस्कर हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत से सस्ते मूल्य पर खरीद कर उत्तर प्रदेश में मूल्य बढ़ाकर बिक्री करते थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।पुलिस के द्वारा अपराधियों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments: