May 2, 2021

कार्य शिथिलता के चलते 9:10 बजे शुरू हुई मतगणना, एजेंट उड़ा रहे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

कैराना में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना करीब 1 घंटे 10 मिनट की देरी से शुरू हुई, यहां पर मतगणना अधिकारियों के कार्य शिथिलता के चलते 9:10 बजे पर मतगणना शुरू हो पाई। मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। 


पुलिस निरंतर भीड़ हटाने का प्रयास कर रहे हैं। सवाल उठता है 8:00 बजे शुरू होने वाले मतगणना कार्य 9:00 बजे तक शुरू नहीं हो सका, मतगणना स्थल  पर प्रत्याशी व एजेंटों  के द्वारा उड़ाए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां। कैराना कस्बे में पब्लिक इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव की मतगणना  हो रही है जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नही किया जा रहा है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिये पुलिस प्रशासन प्रयास कर रहे हैं लेकिन यहां पर कोई खास व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। जिससे कोरोना  फैलने का डर बना हुआ है।



No comments: