May 2, 2021

जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने झिंझाना के मतगणना स्थल पर निरीक्षण करते हुए,लिया जायजा

 जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने झिंझाना के मतगणना स्थल पर निरीक्षण करते हुए,लिया जायजा।  मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों व एजेंटों को दी कड़ी चेतावनी,


शामली जिला अधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव द्वारा 2 मई को जनपद में हो रहे  पंचायत चुनाव की मतगणना स्थल का औचक  निरीक्षण किया। जनपद में 5 स्थानों पर पंचायत चुनाव की मतगणना प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ हुई। मतगणना कार्य व मतगणना स्थल पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों द्वारा  कॉउंटिंग टेबल, बैरिकेडिंग, व कोविड 19 हेल्फ्  डॉक्स  की जानकारी करते हुए जायजा लिया । मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले एजेंट व प्रत्याशियों की कोविड-19 की रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों को  शक्ति से जानने व शक्ति से अनुपालन  कराये जाने की बात कही, मतगणना स्थल पर  झिंझाना पुलिस का कार्यकुशलता दिखने को मिलि।

No comments: