May 2, 2021

प्रत्याशियों व एजेंटों की फर्जी कोविड-19 रिपोर्ट पर दौडी झिंझाना पुलिस

 झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन मतगणना स्थल पर पुलिस प्रशासन का एक्शन


झिंझाना मतगणना स्थल पर जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि कुछ प्रत्याशियों व एजेंटों ने फर्जी covid-19  की रिपोर्ट बनवाई हुई है । पुलिस  प्रशासन एक्शन में आकर पूरे मामले की जांच करते हुए , कुछ लोगों को हिरासत  में लेकर जांच करते हुए, मतगणना स्थल पर मौजूद सभी एजेंटों व प्रत्याशियों की कोविड-19 की रिपोर्ट की जांच शुरू कर दी । स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड रिपोर्ट की सत्य जानने के लिये सभी रिपोर्ट की जांच की गई, कुछ संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस अपने साथ ले गई, और उनकी कोरोना रिपोर्ट की दोबारा से जांच करवाई गई । फर्जी  कोविड -19 की रिपोर्ट का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से लोगों की जांच और निगरानी करता  नजर आएं। पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगों की कोविड रिपोर्ट दोबारा मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम से कराई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें छोड़ दिया गया।



 

No comments: