शामली के कोविड अस्पताल L2 में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर बेचने के आरोप में पुलिस ने भेजा जेल
शामली में बने कोविड-19 अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑक्सीजन के लिए मरीज से ₹10000 लिए। शिकायत पर थाना आदर्श मंडी द्वारा कोविड-19 अस्पताल शामली में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। कोरोना संक्रमित सत्यवान को L2 हॉस्पिटल शामली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां ऑक्सीजन के लिए हॉस्पिटल कर्मी संजय कुमार द्वारा अवैध तरीके से ₹10000 लिए गए । कुछ समय पश्चात सत्यवान की देर रात्रि में मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक की पत्नी ममतेश निवासी हरण फतेहपुर द्वारा हॉस्पिटल में कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें थाना आदर्श मंडी को आवश्यक कार्यवाही के लिए सीएमएस डॉक्टर सफल कुमार द्वारा अग्रेषित किया गया। तहरीर प्राप्त होने पर थाना आदर्श मंडी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर के संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । शामली में L2 हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मचारी ने ₹10000 में ऑक्सीजन सिलेंडर देने के आरोप में थाना आदर्श मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

No comments:
Post a Comment