थानाभवन विधायक कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व शामली बिधायक तेजेंद्र निर्वाल् ने शामली जिले को ऑक्सीजन प्लान्ट, व उपकरण खरीदने के लिए दीया सहयोग , शामली के क्षेत्रो में खुशी का लहर
थानाभवन विधायक कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हेतु विधायक निधि से 56 लाख रुपए जिला अधिकारी को पत्र के माध्यम से भेजें,कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जानकारी देकर बताया कि शामली जिले में किसी मरीज को ऑक्सीजन की दिक्कत ना हो और साथ ही पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे जाएं। ताकि मरीज के ऑक्सीजन लेवल को समय से नापा जाए जिसके लिए अपने विधायक निधि से 56 लाख रुपए शामली के जिलाधिकारी को ऑक्सीजन प्लांट और करोना अस्पताल में उपकरण के लिए दिए।
वहीं शामली के बीजेपी विधायक ने जिला प्रशासन को ऑक्सीजन प्लांट के लिए अपने विधायक निधि से 51 लाख रुपये का सहयोग देकर जिला प्रशासन को ऑक्सीजन खरीदने के लिए अपने विधायक निधि से उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि 40 लाख रुपए ऑक्सीजन प्लांट के लिए ,तथा 11 लाख रुपए ऑक्सीजन व अस्पताल में जरूरी उपकरणो को खरीदने के लिए दिए गए हैं ।शामली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन की कमी ना हो, ऐसे सराहनीय कार्य के लिए शामली भारतीय जनता पार्टी के विधायक तेजेंद्र निरवाल का क्षेत्र की जनता ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त कर रही है। कोरोना काल में शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल व थाना भवन विधायक सुरेश राणा ने अपने विधायक निधि से सहयोग देकर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए व ऑक्सीजन के साथ- साथ उपकरण खरीदने के लिए सहयोग दिया है। उसके लिए क्षेत्र के लोगों ने विधायक को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किए हैं।




No comments:
Post a Comment