वजीरगंज/गोण्डा -हाल ही में सम्पन्न हुये त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद गोंडा के वजीरगंज विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पँचायत सेहरिया से प्रधान पद पर सबसे कम उम्र की कु0 आरुषि सिंह का चुनाव हुआ है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी मतों से पराजित किया है। बताया जा रहा है कि आरुषि सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय की विधि स्नातक की छात्रा हैं। पत्रकारों से वार्ता करती हुई आरुषि कहती हैं कि, सेहरिया ग्राम सभा से उनकी दादी भी दो बार प्रधान पद पर निर्वाचित हो चुकी हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर वह भी अपने ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु चुनाव लड़ी और उन्हें गॉंव की जनता जनार्दन का असीम सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनका कहना है गाँव के विकास कार्य मे वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगी शिक्षा, स्वास्थ, कृषि क्षेत्रों सहित अन्य सभी क्षेत्रों में विकास कार्य मे अग्रणी भूमिका निभाएंगी। तथा ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम सभा सेहरिया को जनपद में शीर्ष स्थान पर लें जाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने जनता के आशीर्वाद को सरमत्थे पर लगाते हुये कहा कि वह सदैव जनता के विश्वास को कायम रखने का प्रयाश करेंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment