शामली पँचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी कर रहे शिक्षक ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए, उपचार के दौरान 7 शिक्षकों की मौत हो चुकी है । वही पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहे,कुछ अधिकारी व कर्मचारी कोरोना से संक्रमित होकर घरो में आईसोलेट है।
जिला शामली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी के दौरान शिक्षक संक्रमित हुए थे जिले की 7 शिक्षक की मौत, कोरोना से हो चुकी है। शिक्षक संगठन ने दिवंगत शिक्षकों की श्रद्धांजलि दी ।कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन 29 अप्रैल को D.M को दिया गया था , इसमें बढ़ते संक्रमण के पंचायत चुनाव के मतगणना की अपील की गई थी, 2 मई को शिक्षकों को मतगणना चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था उसके बाद से कई शिक्षकों का स्वास्थ्य खराब होते रहे ,और स्वास्थ्य विभाग में जांच कराने पर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले के विभिन्न स्कूलों के 7 शिक्षकों की मृत हो चुकी है ।वही कुछ लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं ।ऑनलाइन शोक सभा में दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई, जिला संयोजक ने अधिकारियों से दिवंगत शिक्षकों को आर्थिक सहायता की मांग की गई है।


No comments:
Post a Comment