Dec 31, 2021

December 31, 2021

जानिये जिले के कितने किसानों के खाते में भेजी गई सम्मान निधि

गोण्डा - जिला प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक जिले में 495941 कृषकों के खाते में कल ट्रांसफर होगी किसान सम्मान निधि की किस्त। जिले के 04 लाख 95 हजार 941 किसानों के खाते में अब तक 74590.040 लाख की धनराशि भेजी जा चुकी है।
December 31, 2021

खाद्यान्न लेने गये व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप

करनैलगंज/गोण्डा - कोटेदार के यहाँ खाद्यान्न देने गये व्यक्ति के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की जिसको लेकर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस व क्षेत्र अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों को दी गई तहरीर में पीड़ित रमेश पुत्र बटोही द्वारा बताया गया है कि जब वह कादीपुर कोटेदार के खाद्यान्न लेने गया तो वहां मौजूद पवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने उसको जा सूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया ।कहा कि पहले हम अंगूठा लगाएंगे । उक्त मामले की पीड़ित द्वारा शिकायत पुलिस अधिकारियों से करके दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
December 31, 2021

निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी,छूटे हुये कार्डधारकों को 2 व 3 जनवरी को मिलेगा खाद्यान्न

गोण्डा - जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों के मध्य निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2021 से बढ़ाकर आगामी 02 जनवरी व 03 जनवरी 2022 कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि उचित दर विक्रेताओं द्वारा प्रदेश के जनपदों में समस्त कार्डधारकों को कतिपय कारणों से निःशुल्क खाद्यान्न वितरण नहीं हो सका है जिसके दृष्टिगत शासन से वितरण की तिथि 31 दिसंबर 2021 से बढ़ाकर जनवरी 2022 की 02 जनवरी व 03 जनवरी को वितरण दिवस निर्धारित किया गया है। उन्होंने जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को सख्त निर्देश जारी किए है कि छूटे हुए कार्डधारकों को निर्धारित तिथियों में निःशुल्क खाद्यान्न ई-पाॅश मशीन से वितरित करना सुनिश्चित करें।
December 31, 2021

खुल गया प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा का पोर्टल,कर सकते हैं आवेदन

गोण्डा - मुख्य कार्यपालक अधिकारी मत्स्य नन्हे लाल ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के अन्तर्गत विभागीय ऑनलाइन पोर्टल शासन से खोल दिया गया है। उन्होंने मत्स्य पालकों से अपील की है कि मत्स्य पालक विभागीय पोर्टल  *http://fymis.upsdc.gov.in* पर परियोजना प्रस्ताव सहित आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अन्तिम तिथि 13 जनवरी 2022 है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल  *http://fymis.upsdc.gov.in* व विभागीय वेबसाइट  *http://fisheries.upsdc.gov.in*  पर देखा जा सकता सकता है। इसके मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में अथवा टोल फ्री नम्बर 18001805661 पर काॅल करके जानकारी ली जा सकती है।
December 31, 2021

सीएम ने लखनऊ में तो विधायक सदर,डीएम ने गोण्डा में बांटा स्मार्ट फोन

सीएम ने लखनऊ में तो विधायक सदर,डीएम ने गोण्डा में बांटा स्मार्ट फोन

गोण्डा - शुक्रवार को जिले की 06 आशा बहनों को प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री  द्वारा लखनऊ में तथा जिला स्तर पर जिला अस्पताल में प्रत्येक ब्लाक की 02-02 तथा नगर क्षेत्र की 02 आशाओं बहनों सहित 34 बहनों को संांकेतिक तौर स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।
जिला स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लखनऊ से उद्बोधन के सजीव प्रसारण के बाद विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र तथा जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने 34 आशा बहुओं को स्मार्ट फोन प्रदान किया। 
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में विधायक सदर ने कहा कि आशा बहनों को आधुनिक बनाने और तकनीक से जोड़ने का मा0 मुख्यमंत्री जी का सपना आज साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आश बहनें स्वास्थ्य विभाग की सबसे अहम कड़ी और रीढ़ की हड्डी हैं, क्योंकि स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं को घर-घर पहुंचाने का काम आशा बहनें ही करती हैं।  उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जिस तरह से आशा बहनों से काम किया वह निश्चित ही प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। संसाधनों को अपग्रेड करने के साथ ही बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आशा बहनों से अपील की कि वे सब पूरे मनोयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में लग जाएं तथा ऐसा काम करें कि गोण्डा माॅडल की प्रदेश में चर्चा हो। 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने आशा बहनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह स्मार्टफोन आशा बहनों के काम को आसान करने में मददगार साबित होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने व तकनीक से जोड़ने की पहल के रूप में आशा बहनों को स्मार्ट फोन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 3083 आशाओं के सापेक्ष 1025 स्मार्ट फोन नहली खेेप में प्राप्त हुए हैं जिनका वितरण ब्लाक स्तर पर कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हा रहे जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा0 घनश्याम सिंह को सभी अतिथियों व अधिकारियों ने भावभनी विदाई दी तथा उनसे अपील की कि वे सेवानिवृत्त होने के बाद भी जनता को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े रहेगें। सीएमओ डा0 आर0एस0 केसरी ने अतिथियों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विजयकान्त शुक्ला ने किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसीएमओ डा0 ए0पी0 सिंह, डा0 जय गोविन्द, जिला अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य स्टाफ व आशा बहनें उपस्थित रहीं।
December 31, 2021

लावारिस बच्ची को मिली मां-बाप की गोद, तमिलनाडु निवासी फौजी दंपतियों ने लिया गोद

गोण्डा - मां-बाप के प्यार से वंचित लावारिस 3 माह 07 दिन की अबोध बच्ची सुन्दरी को शुक्रवार को मां-बाप का साया मिल गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के सार्थक प्रयासों सेे तमिलनाडु प्रांत के तिरूतपुर जनपद के फौजी दम्पति ने सुन्दरी को गोद ले लिया। तमिलनाडु प्रान्त निवासी मध्य प्रदेश के जनपद भोपाल में भारतीय सेना मेें तैनात  फौजी टी0 बाबू व उनकी पत्नी सुबवती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बच्ची को गोद ले लिया।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट में बतौर अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई बच्ची को अपने हाथों से सौंपा। इस सम्बन्ध में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने बताया कि यह बच्ची सितम्बर महीने में जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में पाई गई थी जिसे बाल संरक्षण समिति द्वारा बाल संरक्षण इकाई में देखभाल के लिए संरक्षित कराया गया था। उन्होंने कानून प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए बच्ची को सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने इस अवसर दर फौजी दम्पति को नेक कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे इस बच्ची की अच्छे से देखभाल करने के साथ ही उसे पढ़ा लिखाकर एक योग्य नागरिक बनाने का काम करेगें। फौजी दम्पत्ति द्वारा जिलाधिकारी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, सदस्य उपेन्द्र श्रीवास्तव, दत्तक ग्रहण अभिकरण की स्टाफ आंचल गुप्ता, निरीक्षक प्रदीप जायसवाल तथा मनोज उपाध्याय उपस्थित रहे।
December 31, 2021

एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

गोण्डा / 31 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। ततपश्चात परेड ने शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगाई । परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वाड व पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया तथा पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने वाहनों में आवश्यक दंगा निरोधी उपकरण रखने एवं covid-19 से बचाव हेतु सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, समय समय पर हाथो को सेनिटाइज करने व स्वयं को बचते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया, तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली तथा आदेश कक्ष में गार्ड कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी,आरटीसी प्रभारी,तथा पुलिस लाइन व थानों से आए हुए अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Dec 30, 2021

December 30, 2021

नववर्ष पर पुलिस की पैनी नजर,नहीं होंगे आयोजन,होगी कार्यवाही

गोण्डा- गोण्डा पुलिस द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि वर्तमान समय में कोविड-19 के दृष्टिगत सम्पूर्ण राज्य में रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक *नाइट कर्फ्यू लागू है, जिसके दृष्टिगत कल दिनांक 31/12/2021 को नववर्ष के अवसर पर भी रात्रि 10.30 बजे के बाद सभी प्रकार के आयोजन/पार्टी उत्सव पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, व पुलिस द्वारा  ब्रेथ एनालाइजर के साथ सघन चेकिंग करते हुए नाइट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। जिस किसी भी असामाजिक तत्व/व्यक्ति द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किया जाएगा उसके विरुद्ध गोंडा पुलिस द्वारा कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा जनपद वासियों से अपील की गयी है कि कोविड-19 के दृष्टिगत नाइट कर्फ्यू का पालन कराने में गोंडा पुलिस का सहयोग करें।


घर पर रहे स्वयं व अपनों को सुरक्षित रखें।
December 30, 2021

एम्बुलेंस की सक्रियता जांच के लिए लखनऊ से सीएचसी पहुंची टीम,बारीकी से हुई जांच

करनैलगंज/ गोण्डा -(रमेश पाण्डेय)। सरकारी एंबुलेंस की स्थिति कैसी है, कहीं वे खराब तो नहीं हैं, कहीं मरीज ले जाते समय धोखा तो नहीं दे देंगी, इसी को देखने के लिए गुरुवार को लखनऊ से एक टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंची। टीम ने सीएचसी की 108 व 102 की सभी एंबुलेंस की जांच की। जिनमें कमियां मिलीं, उन्हें सही कराने के लिए वर्कशाप भेजने की बात कही है। वहीं ईएमटी स्टाफ की सक्रियता की पड़ताल भी की गई।
गुरुवार की दोपहर लखनऊ से आये क्वालिटी आडिटर विशाल सिंह व उनकी टीम द्वारा सीएचसी की एक-एक कर सभी 102 और 108 एंबुलेंस की गहनता से जांच पड़ताल की गई। गाड़ियों में उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधित उपकरणों के साथ आक्सीजन सिलिडर की क्षमता की जांच की। इस दौरान जिले के प्रोग्राम मैनेजर आशीष, कॉर्डिनेटर बृजेश, चालक प्रदीप आदि मौजूद रहे।
December 30, 2021

इंजीनियर रुद्र प्रताप सिंह हुए सम्मानित

गोण्डा - आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय खादी एव ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2021 मे  प्रतिभाग करने पर इंजीनियर रूद्र प्रताप सिंह संस्थापक किसान मिल उद्योग को  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । उत्पादों की बिक्री एवं प्रचार प्रसार मे उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान रहा है । किसान मिल उद्योग परिवार स्वरोजगार करके गोंडा का नाम रोशन कर रहै है साथ ही लोगो को रोजगार भी दे रहै । और साथ मे  किसानों को भी लाभ मील  रहा है वो अपना गेहूँ सीधे मिल पर बेच सकते है । किसान मिल उद्योग परिवार भिन्न भिन्न क्षेत्रो के किसानो से सीधे जुड़ा हुआ है । किसान मिल उद्योग परिवार का है सपना खुशहाल हो किसान अपना के अंतर्गत किसानो के बीच कार्यरत है
December 30, 2021

सीडीओ ने ली कौशल विकास मिशन की जिला कार्य कारिणी समिति की बैठक

गोण्डा - मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला कार्यकारिणी समिति के दायित्यों एवं जिला में कौशल विकास के क्षेत्र में अधिक गुणवत्ता लाये जाने तथा स्थानीय आधार पर रोजगार के सम्भावनाओं पर चर्चा हुई।
    इस बैठक में कुछ नये अधिकारियों को भी जिला कार्यकारिणी समिति में सम्मिलित किये जाने हेतु प्रस्ताव को समिति के सदस्यों द्वारा सहमति दी गयी। यू0पी0एस0डी0एम0 के अन्तर्गत आबद्ध प्रशिक्षण प्रदातओं को प्लेसमेन्ट कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये एवं स्थानीय रोजगार के अवसरों के चिन्हांकन हेतु उद्योग बन्धु बैठक के साथ बैठक भी आहूत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त कौशल विकास मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी जिसमें अक्रियाशील प्रशिक्षण प्रदातओं के लक्ष्य को निरस्तीकरण करने हेतु संस्तुति की गयी। जिला कौशल समिति के सदस्यों/अधिकारियों को जनपद में 17 संचालित केन्द्रों को औचक निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक में संकल्प परियोजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई। 
        जनपद में विभिन्न विकासखण्डों में 17 कौशल विकास केन्द्र संचालित है जहां जनपद के इच्छुक 1824 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बैठक में उपनिदेशक कृषि, उपनिदेशक रेशम, जिला पंचायत राज अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, उपायुक्त उद्योग, एम0जी0एन0 फैलो मो0 वसीउद्दीन एवं समिति के अन्य सदस्य, एम0आई0एस0 मैनेजर पंकज सिंह व अविनाश प्रताप सिंह, डाटा आपरेटर आदर्श कश्यप व समस्त आबद्ध प्रशिक्षण प्रदाताओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
December 30, 2021

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी,अंकित सिंह जिलाबदर

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर आगामी विधान सभा चुनाव- 2022 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु असमाजिक तत्वो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने ऐसे ही एक असामाजिक तत्व अंकित सिंह उर्फ बृषकेत सिंह पुत्र शिवबरन उर्फ शिवशंकर सिंह निवासी  साकीपुर थाना नवाबगंज जनपद गोंडा को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर डुग डुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे ही अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
December 30, 2021

छेड़छाड़ के मामले शिवचन्द्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोण्डा -  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे ।
     उक्त निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन में थाना को0नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-903/21, धारा- 354डी, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- शिवचन्द्र उर्फ छगड़ू को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 27.12.21 को उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ किया था व जान से मारने की धमकी दी थी । जिसके सम्बन्ध में पीड़िता ने थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शिवचन्द्र उर्फ छगड़े पुत्र शिवदीन नि0 महिपतसिंह पुरवा थाना को0देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-903/21, धारा-354डी, 506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
December 30, 2021

गैरइरादतन हत्या में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-405/21, धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- मुकेश यादव को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। 
विगत 23 दिसम्बर को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत उक्त अभियुक्त ने खेत के मेढ़ को लेकर मार- पीट किया था। जिससे श्रीराम यादव की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। 
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मुकेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव नि0 शिरसा खास थाना नवाबंगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-405/21, धारा 304, 323, 504 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
December 30, 2021

एसपी ने रात्रि भ्रमण के दौरान बच्चों को मास्क पहनाकर बताया कोविड नियम

गोण्डा - शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के दृष्टिगत नाईट कर्फ्यू का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने  देर रात्रि में स्वयं शहर क्षेत्र में निकलकर नाईट कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया।  रोड पर कुछ आने जाने वाले लोगो को नाईट कर्फ्यू के बारे में जानकारी देकर इसका शत-प्रतिशत अनुपालन करने हेतु बताया,मास्क न धारण करने वाले व्यक्तियों को मास्क भी वितरित किया, इसी दौरान  एक राहगीर जिनके बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ था को पुलिस अधीक्षक ने कोविड-19 के नियमों का पालन करने व मौजूद बच्चो के साथ संवाद कर मास्क पहनाते हुए बिस्किट/ चॉकलेट खिलाते हुए बधाई दी तथा अन्य समस्त व्यक्तियों को इसका शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु बताया।
December 30, 2021

नववर्ष के स्वागत में सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन

करनैलगंज/गोण्डा - नववर्ष 2022 के स्वागत की तैयारियाँ जोरो पर हैं। करनैलगंज कस्बा स्थित घंटाघर चौराहे पर आदि शक्ति मां भवानी मंदिर पर नव वर्ष के स्वागत मे 31 दिसंबर को41 दिवसीय सुंदरकांड पाठ के समापन के मौके पर आरती और 51 किलो बूंदी के प्रसाद का वितरण होगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता ओपी तिवारी ने दी है।  विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी नववर्ष के आगमन के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नव वर्ष के आगमन को लेकर जहां लोग तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं वही धार्मिक संस्था द्वारा इस प्रकार का आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा है कि वह भी अपने धर्म एवं संस्कृति को बरकरार रखते हुये धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे।

Dec 29, 2021

December 29, 2021

गार्ड से दबंगई पड़ी मंहगी,जाबिर को पुलिस ने उठाया

गोण्डा - बीते मंगलवार को अभियुक्त जाबिर उर्फ छोटू के द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के ए0टी0एम0 पर तैनात गार्ड से मारपीट करने का वीडियों वायरल हुआ था। जिसमें थाना को0 नगर पुलिस द्वारा तत्काल वायरल वीडियों की जांच कर आरोपी अभियुक्त जाबिर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. जाबिर उर्फ छोटू पुत्र बली मोहम्मद नि0 विष्णुपुरी कालोनी सिविल लाइन थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह मय टीम।
December 29, 2021

नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड पड़ा भारी,एससीएसटी,पास्को एक्ट में हुई जेल

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के आरोपी अभियुक्त-शिवम को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
December 29, 2021

चोरी के मामले में डब्बू पाण्डेय चोरी के समान के साथ गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने चोरी करने के आरोपी अभियुक्त डब्बू उर्फ सूर्यभान पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 29.12.2021 की रात्रि वादी राधेश्याम दुबे के खेत से पानी की मोटर चुराकर भाग रहा था। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कारवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. डब्बू उर्फ सूर्यभान पाण्डेय पुत्र रामनरेश पाण्डेय नि0 पण्डित पुरवा मौजा तिर्रेमनोरमा थाना इटियाथोक, गोण्डा
December 29, 2021

जुआ खेलते वक्त शहबान,शाकिर,अकबर व कादिर समेत 5 गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे।
     उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर जुआ खेलते हुए 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल-5,560 रूपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर मे जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. राजा उर्फ कमालुद्दीन पुत्र कमरूद्दीन निवासी ग्राम अलगटवापुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 
02. कादिर खाँ पुत्र महबूब खाँ निवासी अलगटवापुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 
03. साकिर खाँ पुत्र अब्दुल हाफिज खाँ निवासी ग्राम अलगटवापुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 
04. अकबर अली पुत्र मुन्ना कली निवासी ग्राम सलारपुरवा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 
05. शहबान अली पुत्र कुर्बान अली निवासी ग्राम शेखनगाँव गांगापुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 

बरामदगी-
01. 5,560 रुपये व 52 ताश के पत्ते।

पंजीकृत अभियोग 
01. मु0अ0सं0-901/21, धारा 13 जुआ अधि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
December 29, 2021

डॉ विजय त्रिपाठी बने प्रांतीय संयुक्त मंत्री तो अनिल सिंह कार्यकारिणी सदस्य,बधाई

गोण्डा - डॉ विजय प्रकाश त्रिपाठी को प्रांतीय संयुक्त मंत्री तथा अनिल कुमार सिंह को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने उत्तर प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन 26 दिसंबर 2021 को सीतापुर जनपद के श्री कृष्णा ग्रुप इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन में संपन्न हुआ इस अधिवेशन में डॉक्टर विजय प्रकाश त्रिपाठी ने प्रांतीय संयुक्त मंत्री तथा  अनीता कुमार सिंह ने प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर जीत दर्ज की इस चुनाव में  सत्य प्रकाश मिश्र जी प्रदेश अध्यक्ष और अरुपेन्द् कुमार वर्मा प्रदेश महामंत्री तथा संजय कनौजिया प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने गए डॉ विजय प्रकाश त्रिपाठी एवं अनिल कुमार सिंह की जीत पर जिला उपाध्यक्ष किरण सिंह,जिला कोषाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जनपद में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी कुमकुम श्रीवास्तव, विनीता कुशवाहा, नीलम शुक्ला, संजय कुमार सुधाकर मिश्र शिव कुमार गुप्ता, प्रसाद वर्मा,उमेश कुमार श्रीवास्तव,अकरम,रवींद्र मिश्र,मदन वर्मा,पहलाद पांडे,कृष्ण नंदन मिश्र, लवकुश शुक्ला,राजन सिंह, महेश्वर भगत सिंह तथा भगवानदीन सहित प्रदेश के प्रतिनिधि शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की ।

Dec 28, 2021

December 28, 2021

बीएसए द्वारा औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक और अनुचर

गोण्डा - बीएसए के द्वारा आज शिक्षाक्षेत्र झंझरी में कई विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि कम्पोजिट विद्यालय छावनी सरकार में विद्यालय बन्द मिला, विद्यालय की प्रधानध्यापिका द्वारा अवगत कराया गया कि वह मीटिंग में डायट गयी हैं।विद्यालय में अन्य सभी लोग अनुपस्थिति पाए गए। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय वनवारिया में निरीक्षण के दौरान रसोईया के अतिरिक्त विद्यालय में सभी अध्यापक व शिक्षामित्र अनुपस्थिति पाये गये। प्राथमिक विद्यालय वनवारिया में निरीक्षण के दौरान प्रधानध्यापिका व सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर पायी गयी तथा एक शिक्षामित्र को छोड़कर अन्य शिक्षामित्र अनुपस्थिति पाए गए।बीएसए द्वारा अनुपस्थिति शिक्षको, शिक्षामित्रों व अनुचर के वेतन अदेय करते हुए तीन दिवस के अंदर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये।
December 28, 2021

विद्यालय को बना दिया तबेला,बीएसए के निरीक्षण में बांधी मिली भैंस

गोण्डा - मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की कमियाँ उजागर हुईं, जिससे नाराज बीएसए ने सम्बन्धित को नोटिस देकर तीन दिन के अन्दर जबाब मांगा है। मंगलवार को सुबह 9.55 बजे जब बीएसए आर पी सिंह झंझरी क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्कूल घरुकन पुरवा पहुँचे तो वहाँ की स्थिति देखकर वह भौचक्के रह गये। उनके निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भैंस बंधी मिली,साफ सफाई के साथ रैम्प मानक बिहीन मिला,बाउंड्रीवाल व टातलीकरण नही दिखा इतना ही नहीं प्रेरणा  तालिका भी नहीं भरी गयी थी। विद्यालय की खराब व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस देकर तीन दिन के अन्दर जबाब मांगा है।
December 28, 2021

गोण्डा के पर्यटन, विकास व साफ-सफाई के लिए जन सहयोग जरूरी- आयुक्त

गोण्डा - शहर में स्थित ऐतिहासिक सगरा तालाब में कराये गये सौन्दर्यीकरण, बोट,मछली घर, लाइट,आदि व्यवस्थाओं का सदर विधायक  प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, आयुक्त, देवीपाटन मंडल एस० वी० एस० रंगाराव, तथा जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण, संबंधित अधिकारीगण तथा सभासद गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर  विधायक सदर, आयुक्त, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने पैडलबोट चलाकर तालाब का अवलोकन किया।
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि गोण्डा के पर्यटन, विकास व साफ-सफाई के लिए जन सहयोग जरूरी है। उन्होंने गोंडा शहर के ऐतिहासिक तालाब सगरा के जीर्णोद्धार के लिए किए गए प्रयासों हेतु संबंधित सभी को बधाई दी तथा जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी व मत्स्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसके आगे के जीर्णोद्धार के लिए जन सहयोग की अपील भी की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनपद वासियों के सहयोग व जिला प्रशासन के प्रयासों से जनपद को कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जिसके लिए आगे भी प्रयास किया जाता रहेगा। उन्होंने सगरा तालाब के आसपास पर्यटन विभाग व अन्य विभागों की ओर से भी कार्य कराए जाने हेतु किए जाने वाले प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने तालाब के पानी को और स्वच्छ बनाएं रखने में भी जन सहयोग की अपील की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपेक्षा करते हुए लोगों को  सतर्क रहने, मास्क का प्रयोग करने तथा 2 गज की दूरी के प्रोटोकाल का पालन करने का भी अनुरोध  किया।
    आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गोंडा सदर के माननीय विधायक श्री प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि जनपद गोंडा की धरोहर को बनाए रखना हम सभी का विशेष दायित्व है। सगरा तालाब के जीर्णोद्धार होने से यह स्थान शहर वासियों के लिए एक रमणीय स्थल के रूप में विकसित होगा और गोंडा शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
  इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री घनश्याम मिश्रा ने कहा कि सगरा तालाब व आसपास के क्षेत्र के जीर्णोद्धार व विकास की दृष्टि से जिला पंचायत द्वारा भी विशेष प्रयास किया जाएगा तथा इसके लिए रुपए एक करोड़ तक की धनराशि खर्च करने का प्रयास किया जाएगा।
         जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि गोण्डा की धरोहर को संरक्षित रखने का  पूरा प्रयास किया जायेगा तथा सगरा तालाब के जीर्णोद्धार के लिए और बेहतर तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सगरा तालाब में आ रहे नाले के पानी को डायवर्ट किया जायेगा। सगरा तालाब पर घूमने के लिए आने वाले शहर वासियों के सुरक्षा हेतु व्यवस्था की जायेगी साथ ही इस शहर की धरोहर सगरा तालाब को और आधुनिक तरीकों से तैयार किया जायेगा।  
     इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने सभी के प्रति  धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस सगरा तालाब को अभी और अच्छे स्तर पर तैयार किया जायेगा।
 इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, सभासद व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
December 28, 2021

दो दिग्गज हस्तियों के मिलन

मुम्बई -ज्योतिष जगत के प्रसिद्ध विद्वान, ज्योतिष सेवा केंद्र के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी की हाल ही में बॉलीवुड में अपनी लेखनी से एक अलग पहचानऔर मुकाम बनानेवाले प्रसिद्ध लेखक कमल पांडेय जी से मुलाकात हुई। इस दौरान अपने अपने क्षेत्र के दोनों दिग्गजों ने एक दूसरे के कामों की प्रशंसा करते हुए समाज उत्थान पर चर्चा की। पंडित जी ने जीवंत लेखनी के धनी कलमकार कमल पाण्डेय जी का महाकाल नामी शॉल से सम्मानित किया। कमल जी की लेखनी में भारतीय ग्रामीण संस्कार, रहन-सहन, बदलते परिवेश को आसानी से देखा जा सकता है। अपनी दिग्गज लेखनी के साथ कई टेलीविजन सीरियल व फिल्मों का निर्देशन करने वाले पाण्डेय जी ने छोटे से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कमल जी द्वारा लिखित सीरीयल 'ना आना इस देस लाडो' काफी लोकप्रिय रहा है। इस सीरियल के अलावा 'शक्ति - द पावर', 'शागिर्द'  और 'शादी में ज़रूर आना' जैसी हिट फिल्मों के लेखक कमल जी बहुत जल्द अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'जहां चार यार' के साथ नज़र आनेवाले हैं, जो चार सहेलियों के इर्द गिर्द बुनी गई एक कहानी पर आधारित है। 
उनकी इस फ़िल्म के लिए ना सिर्फ पंडित अतुल शास्त्री जी ने कमल जी को मंगल कामनाएँ दी, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना भी की।
December 28, 2021

आज फरियाद को किया गया जिलाबदर

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने ऐसे ही एक असामाजिक तत्व फरियाद अहमद पुत्र वकील निवासी आर्य    नगर छितौनी थाना कौड़िया जनपद- गोंडा को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर डुग डुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे ही अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
December 28, 2021

हत्या के मामले भाई को पुलिस ने भेजा जेल

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना करनैलगंज पुलिस के द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण किया गया। बीते 25 दिसम्बर को वादी अमरनाथ पुत्र स्व0 पुत्तीलाल नि0 ग्राम कुतुबपुर गोड़ियन पुरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा के द्वारा थाना स्थानीय में 06 नामजद लोगो के विरूद्ध अपने छोटे भाई श्यामनाथ उर्फ चिन्टू की हत्या कर शव को जलाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा घटना की गहनता से जॉच की गयी तो ज्ञात हुआ कि वादी मुकदमा अमरनाथ निषाद द्वारा अपने भाई गुड्डूलाल उर्फ यदुनाथ व रामनाथ उर्फ ननकू के कहने पर 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। साक्ष्य संकलन से यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक श्यामनाथ उर्फ चिन्टू की बीबी व बच्चे नही थे। मृतक का अपने भाईयों से हमेशा हिस्से की जमीन बाँटने तथा बेचने की बात को लेकर विवाद हुआ करता था, जिससे तंग होकर मृतक के भाई गुड्डूलाल उर्फ यदुनाथ व रामनाथ उर्फ ननकू के द्वारा अपने ही भाई की हत्या की गयी थी तथा रंजिश के चलते विपक्षीगणों के विरूद्ध गलत नामजदगी करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1.गुड्डूलाल उर्फ यदुनाथ पुत्र स्व0 पुत्तीलाल निषाद निवासी ग्राम कुतुबपुर गोड़ियन पुरवा थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा। 
2.रामनाथ उर्फ ननकू पुत्र स्व0 पुत्तीलाल निषाद निवासी ग्राम कुतुबपुर गोड़ियन पुरवा थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा । 

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 442/21 धारा 302/201 आईपीसी थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा । 

गिरफ्तार कर्ता टीम
प्र0नि0 करनैलगंज प्रदीप कुमार सिंह मय टीम।
December 28, 2021

कर्नलगंज:पं0 शान्तिलाल त्रिवेदी पुस्तकालय का बी ई ओ ने किया उद्घाटन

करनैलगंज/गोण्डा -  स्थानीय कस्बा मे संचालित कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज मे आज पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज श्रीमती सीमा पाण्डेय द्वारा किया गया ।प्रधानाध्यापक द्वारा आयोजित  एक संक्षेप कार्यक्रम मे वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ  बी 0ई0ओ0 मैडम ने फीता काटकर  आज यह पुस्तकालय  विद्यालय के छात्र /छात्राओ को  लोकार्पित किया। पंडित शान्ति लाल त्रिवेदी पुस्तकालय कक्ष के उद्घाटन अवसर पर स्वयं इस विद्यालय के पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शान्ति लाल त्रिवेदी उपस्थित रहे । इस  विद्यालय मे 38 वर्षो तक अपनी सेवा देने वाले आज अपने नाम से स्थापित पुस्तकालय कक्ष को देखकर बहुत ही अभिभूत  हुए । विद्यालय के प्रति अपने संघर्ष  को भी उद्बोधन मे पंडित जी ने सभी के साथ साझा किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज ने सभी  बच्चो को  स्वाध्याय के प्रति जागरूक किया  तथा कम लागत मे पुस्तकालय को समृद्ध करने के  सूत्र  बताये।पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण  बी ई ओ मैम द्वारा किया गया  तथा आवश्यक अभिलेख के अवलोकनोपरान्त सराहना की गयी । वकील अहमद स0अ0कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज द्वारा शाल भेंट कर  पंडित जी को सम्मानित किया साथ ही प्रधानाध्यापक द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बी ई ओ करनैलगंज को स्मृति चिह्न एवं बुके देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर  मनोज कुमार शर्मा  इन्द्र कुमार सिंह  शिव गोपाल चतुर्वेदी  पुस्तकालय प्रभारी चितरंजन त्रिपाठी  वकील अहमद  वरिष्ठ शिक्षिका गौसिया शम्सी  नीतू सिंह  रेशमा सिद्दीकी  शानिया सिद्दीकी  शालू श्रीवास्तव  प्रदीप कुमार मौर्या  तथा बहुत सारे विद्यालयी छात्र छात्राए उपस्थित रहे ।
December 28, 2021

नाईट कर्फ्यू का एसपी ने लिया जायजा

गोण्डा -  शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के दृष्टिगत नाईट कर्फ्यू का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दिनांक 27-12-2021 की देर रात्रि में स्वयं रोड पर निकलकर नाईट कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया। रोड पर कुछ आने जाने वाले लोगो को नाईट कर्फ्यू के बारे में जानकारी दी तथा इसका शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु बताया साथ ही जो लोग मास्क नही लगाए थे उनको मास्क भी वितरित किया। पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर नाईट कर्फ्यू की स्थिति को परखा एवं इसका शत प्रतिशत अनुपालन कराने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित भी किया।
December 28, 2021

चाइल्ड लाइन 1098 गोण्डा द्वारा किया गया ओपन हॉउस का आयोजन

गोण्डा - मंगलवार को थारू जनजाति महिला विकास समिति चाइल्डलाइन कोलैब गोण्डा द्वारा  ओपन हॉउस का आयोजन  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  का संदेश पम्पलेट और बैनर द्वारा दिया गया। बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा के संबंध में जागरूक कर चाइल्डलाइन के टीम द्वारा महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए  बताया गया कि अब महिलाएं किसी भी फील्ड् में पुरुष से कम नही है उन्होंने कहा कि नारी सम्मान ही सर्वोपरि है हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित मे चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी  साथ ही चाइल्डलाइन के प्रभारी  आशीष मिश्रा द्वारा बताया कि 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चो के मदद के लिए चाइल्ड लाइन टीम चौबीस घंटे सदैव सेवा भाव से तत्पर है तथा लोगो को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी देते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क धारण करने व  सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया साथ ही  पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 , जीआरपी हेल्पलाइन नम्बर 1512 आर पी एफ हेल्पलाइन नम्बर 182 महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 , व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 ,स्वास्थ्य सेवा 102,108, व 181 के बारे में बच्चो को बताया गया  इस कार्यक्रम मे उपस्थित चौकी इंचार्ज  पांडेय बाजार उप निरीक्षक नागेश्वर पटेल  ने अपने विचार रखे  और पुलिस सेवा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी बच्चो को दी गई इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका नायला वजीर सहायक अध्यापक फिरोज अहमद सहायक अध्यापिका शानम फ़ात्मा  कांस्टेबल सुमित यादव टीममेम्बर शहजाद अली राजू चौधरी सीमा उपाध्याय व विद्यालय के छात्र एवम छात्राएं आदि लोग मौजूद रहे।

Dec 27, 2021

December 27, 2021

शुरू हुईं टीईटी परीक्षा की तैयारियां, 28 परीक्षा केन्द्रों पर 12278 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

गोण्डा - जनवरी माह में आयोजित होने जा रही टीईटी परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर तैयारियां शुय कर दी गई हैं। सोमवार को डीएम मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जिले के टीईटी परीक्षा के लिए 28 परीक्षा केन्द्र बनाए जा रहे हैं जिसमें 12278 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा मानकों के अनुसार तैयारियां की जायं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे हों, यह सुनिश्चित करा लिया जाय। इसके अलावा परीक्षा नियामक द्वारा जारी सभी निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशों से अवगत करा दें। सीओ सिटी को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का परीक्षण करते हुए तैयारियां सुनिश्चित कराएं।
बैठक में सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा विनय मोहन वन, सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम, प्रभारी बीएसए आरपी सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
December 27, 2021

सूरज पर लगा नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड का आरोप

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के आरोपी अभियुक्त-सूरज कुमार को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सूरज कुमार पुत्र रामू उर्फ रामशंकर नि0 मालवी नगर नि0 साई बाबा मंदिर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-878/21, धारा 354,504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
December 27, 2021

चोरी की योजना बनाते वक्त 4 लोगों को पुलिस ने दबोचा

गोण्डा -  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
           उक्त निर्देश के क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरी की योजना बनाते समय 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण व मु0अ0सं0- 354/21, धारा 380 भादवि से सम्बन्धित चोरी का माल 02 अदद झुमकी पीली धातु, 02 अदद पायल सफेद धातु व अभियुक्त बांकल व पांचू के पास से 01-01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त सलमान व बहादुर के कब्जे से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 11.11.2021 की रात्रि ग्राम दीक्षित पुरवा के एक घर में चोरी की थी। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कटराबाजार में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. बांकल पुत्र अल्हाफेरे नि0 कटहवा मौजा बनगांव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
02. पांचू पुत्र शेरअली नि0 कटहवा मौजा बनगांव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
03. सलमान पुत्र शाहिद नि0 कटहवा मौजा बनगांव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
04. बहादुर पुत्र युसुफ नि0 कटहवा मौजा बनगांव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-403/21, धारा 401 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-404/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-405/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-406/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-407/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियेागः
01. मु0अ0सं0-354/21, धारा 380,411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी-

01. 02 अदद झुमकी पीली धातु।
02. 02 अदद पायल सफेद धातु।
03. 02 अदद तमंचा 12 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस।
04. 02 अदद नाजायज चाकू।
05. चोरी करने के उपकरण।
December 27, 2021

माँ वाराही न्यूज द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का बीएसए ने किया शुभारंभ

कचनापुर के गोकुल पुरवा में आयोजित हुआ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर


करनैलगंज/ गोण्डा -माँ वाराही न्यूज़ चैनल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम कचनापुर के गोकुल पुरवा में सोमवार को आयोजित कर असहाय व कमजोर तबके के लोगों को नि:शुल्क सुविधायें व दवाइयों का वितरण किया गया। जिसमें लखनऊ के कई जाने-माने डॉक्टरों द्वारा लगभग 500 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा व निःशुल्क दबा मुहैया कराया। 
      धन के अभाव में स्वास्थ सेवा से वंचित असहाय व गरीबों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिये माँ वाराही न्यूज़ चैनल के बैनर तले ग्राम कचनापुर के मजरा गोकुल पुरवा में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 500 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा मुहैया कराया गया। चैनल के संपादक सुभाष सिंह ने बताया कि लखनऊ के जाने-माने डॉ. प्रणव आनंद मिश्रा न्यूरो फिजीशियन व मनोरोग विशेषज्ञ, डॉ. ए. तिवारी एमबीबीएस एमडी, डॉ. एम. के. वर्मा एमडी जनरल फिजिशियन सहित अन्य योग्य डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लगभग 500 मरीजों का नि:शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया साथ ही निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि वेलफेयर हॉस्पिटल लखनऊ तथा अनंत हॉस्पिटल गोण्डा के डॉक्टरों के विशेष सहयोग व मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सर्वाइकल, गठिया, कमरदर्द, हाथपैर में सुन्नता, दमा, मानसिक रोग, स्वास रोग, हृदय रोग, डायबिटीज, पेट रोग सहित अन्य तमाम प्रकार की जटिल बीमारियों का नि:शुल्क इलाज किया गया। इस मौके पर आनंद हॉस्पिटल के संचालक आलोक सिंह, फार्मेसिस्ट दीपेश, उमाकांत रणविजय, गणेश पांडे, मोहम्मद अजीज , सत्य प्रकाश तिवारी, सत्यम भैया ,राहुल सिंह, रििंटू  सिंह, दिनेश सिंह,  शिवम सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, सहित कई ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व सम्मानित क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Dec 26, 2021

December 26, 2021

शांतिभंग व अवैध शराब को लेकर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही पर एक नजर

गोण्डा - पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-17 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

01. थाना कौडिया द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. बाबादीन पुत्र छोटे लाल नि0 ग्राम चुंटीपुर बिरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-262/21, 02. काबू खॉ पुत्र फरमान खॉ नि0 ग्राम झाला थाना कौड़िया जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-263/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

02. थाना मनकापुर द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. उतरहा पत्नी सकठू नि0 पचपुती जगतापुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-382/21, 02. बुधना देवी पत्नी भुडाली नि0 पेरीपोखर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-383/21, 03. रामसवारे पुत्र परशुराम नि0 हरदवा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-384/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

03. थाना को0 नगर द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. धिराजी उर्फ रमावती पत्नी हीरालाल खटिक नि0 ग्राम नैपालपुरवा खिराभ थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-894/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
December 26, 2021

कोविड नियंत्रण को लेकर डीएम ने जारी की विस्तृत गाइड लाइन

गोण्डा - जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कोरोना के चार नए मरीजों के पाए जाने पर जनसामान्य से अपील की है कि वे कोविड प्रोटोकाल, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें। 
जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध विस्तृत गाइड लाइन जारी करते हुए निर्देश दिए है कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी रूप से मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित की जायेगी और इसे सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी लगातार अनुश्रवण करेंगे। इसके अलावा कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए रात्रि 11बजे से प्रातः 05 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि आवश्यक सेवायें एवं मालवाहक वाहन, एम्बुलेंस आदि को आने-जाने की अनुमति होगी, साथ ही कोविड से जुड़े कार्मिक, पुलिसकर्मी और रात्रि उद्योगों से सम्बन्धित कर्मियों को उनकी आई.डी. के आधार पर आने- जाने की अनुमति होगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाजारों में मास्क नहीं तो सामान नहीं के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक किया जायेगा तथा बिना मास्क के कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान नहीं देगा। शापिंग माल्स, सुपर मार्केट में बिना मास्क विचरण किया जाना प्रतिबंधित रहेगा एवं शापिंग माल्स व  सुपर मार्केट को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी , सैनिटाइजर की व्यवस्था व कोविड हेल्प डेस्क के साथ ही खोलने की अनुमति होगी। जनपद के शहरी वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में गठित निगरानी समितियां तत्काल प्रभाव से एक्टिव हो जायेंगी। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी गोण्डा के परामर्श से विकास विभाग एवं नगर विकास विभाग द्वारा तत्काल निर्देश जारी किये जायेंगे, जिसका जनपद स्तर पर प्रतिदिन अनुश्रवण किया जायेगा। समारोह व अन्य आयोजनों में व्यक्तियों की उपस्थिति शर्तों व प्रतिबंधों के अधीन होगी। शादी व बन्द स्थानों में एक समय में अधिकतम 200 से अनधिक आमंत्रित अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी, सैनिटाइजर का उपयोग एवं कोवि-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी। कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना प्रवेश द्वार पर ही की जाएगी व खुले स्थानों पर एक समय में ग्राउंड की क्षमता के 50 प्रतिशत तक आमंत्रित अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी सैनिटाइजर का उपयोग एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी तथा आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था में दो गज की दूरी के साथ प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन किया जायेगा। इसके साथ ही सभी आयोजकों द्वारा ऐसे कार्यक्रमों की सूचना अनिवार्य रूप से सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को लिखित रूप से उपलब्ध करवायी जायेगी। उन्होने स्पष्ट किया कि आयोजकों की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि ऐसे कार्यक्रमों में वह कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। 
जनपद में विदेश से आने वाले यात्रियों द्वारा भारत सरकार की गाइडलाइन्स का अक्षरशः  अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। हाई रिस्क वाले देशों के यात्रियों का अनिवार्य रूप से आरटी पीसीआर टेस्ट एवं अन्य देशों के भी विदेशी यात्रियों का रैंडम सेम्पल लेकर आर.टी.पी.सी.आर टेस्ट प्रभावी रूप से कराये जाने का उत्तरदायित्व स्वास्थ्य विभाग का होगा। आने वाले विदेशी यात्रियों की सूचना शहरी व ग्राम निगरानी समितियों द्वारा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को अनिवार्य रूप से उसी दिन दिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद में अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों के सम्बन्ध में सूचना निगरानी समितियों द्वारा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को अनिवार्य रूप से उसी दिन दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कि उनका आरटी पीसीआर टेस्ट कराया जा सके। इसके अतिरिक्त जनपद के रेलवे एवं बस स्टेशनों पर लगायी गयी टीमों द्वारा एण्टीजन टेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी एवं संदिग्ध यात्रियों का विवरण लेकर आरटी पीसीआर टेस्ट सुनिश्चित कराया जायेगा। जनपद के समस्त स्कूल, कॉलेजों तथा शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल व कालेजों में छात्रों में मास्क की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सेनेटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करायी जायेगी. जनपद में कोरोना के रोकथाम हेतु स्थायी एवं अस्थायी निजी बसों के सम्बन्ध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा निजी बस ऑपरेटरों से समन्वय स्थापित कर निजी व प्राइवेट बसों में कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सूचना परिवहन मुख्यालय पर प्रेषित की जायेगी। जनपद की समस्त औद्योगिक इकाईयों को रात्रिकालीन कर्फ्यू से पूर्णतया छूट रहेगी। निर्देशों के अनुपालन में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध महामारी नियंत्रण अधिनियम एवं उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम, 2020 की सुसंगत धाराओं, आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 व भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के तहत कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के आदेश जारी किए हैं।
December 26, 2021

दबाव की राजनीति से सत्ता हथियाना चाहती है भाजपा-सूरज सिंह

गोण्डा - विजय संकल्प चौपाल के बढ़ते कारवां के क्रम में आज समाजवादी चौपाल यात्रा अपने 11वें चरण में गोंडा सदर विधानसभा के बालपुर जाट पहुंची। विजय संकल्प चौपाल में उमड़े अपार जनसैलाब को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरज सिंह ने कहा कि इस असीमित प्यार और सम्मान का कर्ज मौका मिलने पर जरूर चुकाऊंगा, हमारे पिता पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने जो आप सब की सेवा विगत 30 वर्षों से की है उस सेवा और समर्पण को मैं अपना धर्म समझ कर आगे ले जाने का कार्य करता रहूंगा और अपना पूरा जीवन क्षेत्र के विकास और जनता जनार्दन के चेहरे पर खुशहाली लाने का काम करूंगा। बताते चलें कि उक्त मीटिंग झंझरी ब्लॉक के बेहड़ाचौबे न्यायपंचायत के अंतर्गत आने वाले गाँवों की थी। 
सभा मे सूरज सिंह ने कहा कि इस जालिम हुकूमत में समाज का हर तबका परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, पुलिस उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, छुट्टा जानवरों से फसलों की बर्बादी, खाद-यूरिया-डाई-पेट्रोल-डीजल-सिलेंडर,अनाज-सब्जी-सीमेंट-सरिया की महंगाई आदि समस्याओं से जनता ग्रसित है।
जब हमारे पिता स्वर्गीय पंडित सिंह जी मंत्री थे और माननीय श्री अखिलेश यादव जी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब गोंडा सदर सहित सदर सहित पूरे जनपद का चहुँमुखी विकास हुआ था।
हमारी सरकार में किसी भी प्रधान से कमीशन नहीं माँगी जाती थी न ही किसी जनसभा को विशाल बनाने के लिए दबाव डालना पड़ता था।
सूरज सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से आज की विशाल सभा में प्रधान, कोटेदार, आँगनबाड़ी-आशाबहू कार्यकत्री, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक सहित आम जनमानस आया है पर हमने किसी पर दबाव नहीं डाला।
आपके बीच उपस्थित होकर आपका मान-सम्मान कर आपका काम करना ही हमारी पूंजी है।
सूरज सिंह ने कहा कि सपा सरकार में गोंडा मुख्यालय समेत गांवों में भी सड़कों का जाल बिछाया गया था, लाखों-लाखों नौजवानों को रोजगार सहित लैपटॉप मुहैया कराया गया था, लेकिन इस सरकार में आज जब पढ़ा-लिखा बेरोजगार नौकरी की मांग करता है तो योगी बाबा की सरकार बेरोजगारों पर लाठियां चलाती है, नौजवानों को परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना मिल जाती है। 
सूरज सिंह ने कहा कि सहजता सरलता और सुलभता ही हमारी पूँजी है।
सूरज सिंह ने कहा जब-जब छेत्र की जनता को सुख या दुख में आवश्यकता हुई तब-तब मेरे पिता स्वर्गीय पंडित सिंह तथा हम हमेशा तन मन और धन के साथ जनता जनार्दन के दरवाजे पर खड़े मिले, सूरज ने कहा कि हमारे पिता हमेशा कहा करते थे "न खाता न बही जौन जनता कहै वही सही" पर भी कुछ सत्ताधारी कटाक्ष करते हैं तो इस मंच के माध्यम से मैं उनको बताना चाहता हूं गोंडा सदर कि इस धरती पर मेरे पिता स्वर्गीय पंडित सिंह जी ने अपना जीवन न्यौछावर कर अपने खून-पसीने से सींचा है।
मैं अपने पिता के उक्त कथन को ही आदर्श मानते हुए और जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ूँगा। सूरज सिंह ने कहा कि आप सब का आशीर्वाद मिला और मुझे गोंडा सदर का नेतृत्व करने का मौका मिला तो मैं आपका विधायक नहीं बल्कि आपका सेवक बेटा और भाई बनकर आपकी सेवा करने का काम करूंगा।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह जी को श्रद्धांजलि देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयाग दत्त मिश्रा तथा संचालन बिंदेश्वरी प्रसाद पाल ने किया।
December 26, 2021

कर्नलगंज:केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रताओं में भरी हुँकार

करनैलगंज/गोण्डा - ब्लाक सभागार  में आयोजित विधानसभा की अति महत्वपूर्ण बैठक करने के लिये केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिये तैयार हो जाने का आवाहन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि आमजन के कल्याण के लिये सरकार ने बहुत काम किया है। विधान सभा चुनाव की बैठक में मण्डल परसपुर,कर्नल गंज, गोपाल ग्राम, सरयू ,कर्नल गंज ग्रामीण की बैठक में श्रीमती शोभा ने कहा कि सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी,शक्ति केन्द्र संयोजक अपने सभी बूथों पर जाकर बूथ समितियों की बैठक कर ले ,पन्ना प्रमुख बना ले,सरकार की योजनाओं को बूथ पर बताएं प्रधान मंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री सम्मान योजना, गरीब कल्याण योजना, आदि सैकड़ों योजनाओं को बूथों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक करे एवम् जानवर के लिए गौ शाला में व्यवस्था की गई हैं।उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है  बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष अमर किशोर , जिला प्रभारी सुधीर कुमार, आशीष त्रिपाठी, शारदेन् मोहन सिंह,ने चित्र एवम् शाल भेंट कर स्वागत किया। बैठक में मुकेश कुमार वैश्य,ने गायत्री माता जी का मोमेंटो देकर स्वागत किया।इस दौरान सभी मण्डल अध्यक्ष,आशीष सोनी, देवनारायण सविता, देवेन्द्र, एस पी सिंह, राकेश तिवारी,संजय सिंह, संदीप सिंह, शयाम किशोर मिश्र, आशीष गिरी, अनूप गोस्वामी,अनूप तिवारी, मोहित पांडेय, राम कुमार मौर्य, चन्द्र शेखर, श्री राम सोनी, बृजेश शर्मा, लक्ष्मी नारयण खेतान सहित अन्य तमाम लोग रहे।
December 26, 2021

नशे की हालत व बिना हेलमेट के वाहन न चलाने की जनसामान्य से की डीएम ने की अपील

गोण्डा - जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने स्पीड ब्रेकर से सड़क दुर्घटना में घायल डाॅयट गोण्डा में कार्यरत कर्मी की दुखद और असामयिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा जनसामान्य व बाइकर्स से अपील की है कि वे नशे की हालत में कदापि वाहन न चलाएं। इसके साथ ही यह भी अपील की है कि हेलमेट का प्रयोग जरूर करें तथा बाइक पर ट्रिपलिंग कतई न करें।
     जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 केसरी को निर्देश दिए हैं कि स्पीड ब्रेकर से घायल हुए लोगों के बेहतर उपचार की हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि यातायात नियमों के तहत लोगों को हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपलिंग न करने तथा नशे की हालत में गाड़ी न चलाने के जागरूकता अभियान जारी रखें।
December 26, 2021

एक सप्ताह बाद तालाब में मिला 5 वर्षीय गुमसुदा बालक का शव

कटरा बाजार /गोण्डा - करीब एक सप्ताह से गायब 5 वर्षीय लड़के का शव रविवार को गांव के नजदीक एक तालाब में उतराता दिखा, जिसकी सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को  निकलवाया। मिली जानकारी के मुताबिक रामसुख यादव पुत्र रामतेज यादव गांव नसीरपुर (खेमपुर) थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा ने कटरा बाजार थाने में सूचना देकर बताया था कि बीते 19 दिसम्बर को उनका 5 वर्षीय लड़का सचिन गांव से बाहर बाग में खेल रहा था और वहीं से अचानक गायब हो गया । तभी से परेसान परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे । इसी दौरान रविवार को ग्रामीणों को गांव के करीब  तालाब में एक बच्चे का शव उतराता दिखाई पड़ा सूचना पर पहुँचे परिजनो ने शव को पहचाना। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुँचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और विधिक कार्यवाही शुरू की। बच्चे का तालाब में शव मिलने की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते वहाँ भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गयी।

Dec 25, 2021

December 25, 2021

गोण्डा - ब्रेकिंग :जिले में फिर कोविड ने दी दस्तक,4 छात्राएं पॉजिटिव,एलर्ट जारी

गोण्डा - समस्त जनपदवासियों को सूचित किया जाता है कि जनपद में कोविड की दस्तक हो चुकी है। शीतला प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज बेलसर की 4 छात्राएं कोबिड पॉजिटिव पाई गई हैं, जिनकी टेस्टिंग, सेंपलिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। जिलाधिकारी महोदय ने अपील की है कि जनपदवासी सतर्क हो जाएं कोविड प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
December 25, 2021

ब्रेकिंग-तोड़ा जा रहा है डीएम आवास के सामने वाला स्पीड ब्रेकर

गोण्डा - जिलाधिकारी आवास के सामने बनाये गये स्पीड ब्रेकर को जिलाधिकारी डॉ मार्कण्डेय शाही के आदेश से तत्काल प्रभाव से तोड़कर हटवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर में तकनीकी खामियों की वजह से तमाम राहगीर चोटिल हो रहे थे। मामले का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी द्वारा स्पीड ब्रेकर को तत्काल हटवाने के आदेश दिया गया है। सूचना के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के कर्मी वहाँ पहुंच कर ब्रेकर को तोड़ने में जुट गये हैं। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वहां पर जेब्रा क्रॉसिंग कैट आई और रेडियम पेंटिंग के साथ बनाई जाये।
December 25, 2021

लकी को दहेज हत्या के मामले में भेजा गया जेल

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त लकी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी चेतराम पुत्र स्व0 राम बहोरी नि0 देवरिया अलावल थाना धानेपुर जनपद गोण्डा की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए गला दबाकर जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. लकी पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद नि0 सेमरा दम्मन कोरियनपुरवा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-881/21, धारा 498ए, 304बी, भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट  थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
December 25, 2021

परसपुर : नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोपी नागेन्द्र गिरफ्तार

परसपुर/गोण्डा- पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त नागेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. नागेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह नि0 ग्राम खैरा सबसुख तिवारीपुरवा थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-324/21, धारा 354,323,352,504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
December 25, 2021

करनैलगंज: लखनऊ से आ रहे डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सोमवार को

करनैलगंज/गोण्डा - मां वाराही न्यूज़ चैनल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कचनापुर(गोकुल पुरवा) में आयोजित कर असहाय व कमजोर तबके के लोगों को निशुल्क सुविधाएं व दवाइयों का वितरण किया जाएगा जिसमें लखनऊ के कई जाने-माने डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराया जायेगा।

माँ वाराही न्यूज द्वारा कचनापुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 धन के अभाव में स्वास्थ सेवा से वंचित असहाय व गरीबों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिये मां वाराही न्यूज़ चैनल के बैनर तले आगामी 27 दिसंबर को ग्राम कचनापुर(गोकुल पुरवा) में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें लखनऊ के जाने - माने सुप्रसिद्ध डॉक्टर प्रणव आनंद मिश्रा न्यूरो फिजीशियन व मनोरोग विशेषज्ञ, डॉक्टर ए. तिवारी एमबीबीएस एमडी, डॉक्टर एम. के. वर्मा एमडी जनरल फिजिशियन सहित अन्य योग्य डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया जायेगा। इस दौरान कुछ जरूरी  दवाइयां भी मरीजों को मुहैया कराई जायेंगी। उक्त जानकारी देते हुए मां वाराही न्यूज़ परिवार द्वारा बताया गया कि वेलफेयर हॉस्पिटल लखनऊ तथा अनंत हॉस्पिटल गोंडा के डॉक्टरों के विशेष सहयोग व मार्गदर्शन में सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सर्वाइकल, गठिया, कमरदर्द, हाथपैर में सुन्नता, दमा, मानसिक रोग, स्वास रोग,हृदय रोग,डायबिटीज, त्वचा रोग,पेट रोग सहित अन्य तमाम प्रकार की जटिल बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जायेगा।
December 25, 2021

31 दिसंबर तक नहीं बना ई-श्रम कार्ड,तो नहीं मिलेगा भत्ता

गोण्डा - जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के ईश्रम कार्ड जन सेवा केंद्र के माध्यम से बनाये जा रहे हैं  शासन ने घोषणा की है कि ईश्रम कार्ड धारकों को अगले चार माह तक 500 प्रतिमाह भत्ते का लाभ प्राप्त होगा यह लाभ उन्हीं को मिलेगा जिनका पंजीयन 31 दिसंबर तक होगा। उन्होंने बताया कि असंगठित कर्मकार की 156 श्रेणियों यथा निर्माण श्रमिक, मनरेगा श्रमिक, ईट भट्ठा मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले कर्मकार, फल फूल सब्जी  दुकान वाले, दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी,दर्जी मोची टैक्सी रिक्शा चालक छोटे किसान खेतों में काम करने वाले मजदूर तथा किसी भी अन्य प्रकार का काम करने वाले श्रमिक आदि अपना श्रम ईश्रमकार्ड किसी भी जन सुविधा केंद्र के माध्यम से बनवा सकते हैंद्य ईश्रम कार्ड धारकों के लिये सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो लाख तक का बीमा एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख तक का प्रति वर्ष प्रति परिवार निशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की गई है इसके अतिरिक्त जनवरी से मार्च 2022 तक 4 माह के लिए 500 रूपए प्रति माह की दर से दो किस्तों में 1000 की दर से लाभान्वित किया जाना है यह लाभ उन्हीं को मिलेगा जो 31 दिसंबर ईश्रम कार्ड बनवा लेंगे। इसलिये उन्होंने जिले के समस्त कर्मकारों से अपील की है कि वे अपना ईश्रम कार्ड तुरंत स्वयं या जन सुविधा केंद्र से बनवा लें। उन्होेने कहा कि कोई समस्या होने पर या अधिक जानकारी के लिये श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा योगेश दीक्षित से उनके मो.नं. 9140075159 पर संपर्क किया जा सकता है।

Dec 24, 2021

December 24, 2021

हत्त्यारोपी को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की सजा

गोण्डा - बीते 17 नवम्बर 2017 को थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नरौरा में एक महिला की हत्या जैसी जघन्य घटना घटित हुई थी जिसमे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हत्या जैसे जघन्य अपराधों को प्राथमिकता पर रखते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने समय समय पर बैठक कर सशक्त व प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तो को जल्द से जल्द सजा करवाने के निर्देश दिये थे। उक्त के निर्देश के अनुक्रम में मॉनिटरिंग सेल व थाना इटियाथोक के पैरोकार मुख्य आरक्षी दिग्विजय यादव के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्तों को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट गोण्डा ने सश्रम आजीवन कारावास व रुपये पचास हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
December 24, 2021

अवैध शराब व शांतिभंग के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

गोण्डा - पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-15 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में जनपद गोण्डा के थाना को0 देहात ने 01 व थाना धानेपुर ने 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध की गई कार्यवाही-

01. थाना को0 नगर द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. राम अछैवर सोनकर पुत्र सूरज लाल नि0 खाले पुरवा जानकी नगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-887/21, 02. प्रेमा देवी पत्नी राम अचल सोनकर नि0 राधेपुरवा गिर्द जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-889/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

02. थाना नवाबगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. पवन कुमार निषाद पुत्र हरिहर निषाद नि0 जैतपुर मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 402/21, 02. वकील निषाद पुत्र बुशारत निषाद नि0 जैतपुर मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-403/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

03. थाना खरगूपुर द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. तिलक राम उर्फ सोनू पुत्र गंगा राम नि0 वीरपुर झलहिया थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 302/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

04. थाना मोतीगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. अनदू पुत्र सुंदर नि0 ग्राम डाकूपुरवा मौजा घरवासजोत थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर मु0अ0सं0-289/21, धारा 60/60(2) आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
December 24, 2021

मूक बधिरों के बैनामे में शामिल उपनिबन्धकों पर दर्ज होगी एफआइआर,होगी जेल- डीएम

गोण्डा - जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने मुकबधिरों की सम्पत्तियों का गलत तरीके से बैनामे करा लिए जाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जनपद के सभी उप निबन्धकों को कड़ी चेतावनी जारी की है।
     जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में सभी उपनिबन्धकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यह संज्ञान में आ रहा है कि मूक बधिर के बैनामे बिना विधिक प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराए ही कराए जा रहे हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस व अन्य माध्यमों से इस सम्बन्ध में शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। इसलिए सभी उपनिबन्धक मूक बधिरों के बैनामे विधिवत परीक्षण के बाद ही करें अन्यथा बिना विधिक प्रक्रिया के विलेख होने पर उपनिबन्धक सहित अन्य संलिप्त कर्मियों के साथ-साथ विलेख तैयारकर्ता तथा पक्षकारों के विरूद्ध भी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।
December 24, 2021

कोविड को लेकर डीएम ने जनपदवासियों से की अपील

गोण्डा - देश व प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे लोग सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें, हाथ को बार-बार सैनीटाइज करते रहें तथा मास्क का प्रयोग जरूर शुरू कर दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड के केसेज प्रदेश व देश में तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए आवश्यक है कि हम लोग पहले से सतर्क रहें व सावधानी बरतें ताकि जनपदवासी कोविड के संक्रमण से बचे रहें। उन्होंने कहा कि जनपद वर्तमान में कोरोना मुक्त है, फिर भी प्रदेश के कई जिलों में कोविड के नए केसेज आए हैं। इसलिए यह नितान्त आवश्यक है कि लोग मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें जिससे कोरोना की संभावित लहर से बचा जा सके। उन्होंने यह भी अपील की है कि जनपद के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कतिपय कारणों से कोविड की प्रथम अथवा द्वितीय डोज नहीं लगवाई है वे हर हाल में अपने निकटतम सीएचसी अथवा जिला अस्पताल में जाकर कोविड का टीका लगवा लें। उन्होंने आग्रह किया है कि स्वयं भी सुरक्षित रहें, अपने-अपनों को भी सुरक्षित रखें एवं अपने परिवारीजनों एवं पास-पड़ोसियों को भी सुरक्षित रखें।
December 24, 2021

बरतें सावधानी, ‘ओमिक्रोन’ के तेजी से बढ़ते संक्रमण से हो सकती है परेशानी : सीएमओ

गोंडा- कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के देश के कई हिस्सों में बढ़ते केसों के मद्देनजर सतर्कता बेहद जरूरी हो गया है | लेकिन इस बढ़ते संक्रमण से की जरा-सा भी परवाह किए बगैर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, बाजारों और सड़कों पर बेपरवाह दिख रहे हैं और वे भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं | लोगों की यह लापरवाही सभी के लिए भरी पड़ सकती है, जिसको लेकर सीएमओ डॉ आरएस केसरी ने जनपदवासियों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है |
उनका कहना है कि घरों से बाहर निकलने पर आमजन अनिवार्य रूप से चेहरे पर मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य तौर पर पालन करें | कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के फैलाव को रोकने के लिए हर स्तर पर बचाव जरूरी है | शायद लोगों ने यह मान लिया है कि कोरोना महामारी का जड़ से सफाया हो गया, लेकिन आमजनों की यह लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती हैं | इसलिए जब भी घरों से बाहर निकलें या बाज़ारों में जरूरत का सामान खरीदने जाएं, तो सावधानी जरूर रखें |
इसके साथ ही सीएमओ ने बताया कहा कि ओमीक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को रोकने की दिशा में अहम पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से नाइट कर्फ़्यू लगा दिया है | यह कर्फ़्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चलेगा | साथ ही शादियों में अधिकतम 200 लोग ही शामिल हो सकते हैं | वहीं किसी भी प्रांत से या विदेश से प्रदेश में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग और तेज कर दी गई है | साथ ही बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है |
शासन द्वारा जारी नए निर्देश के मुताबिक बाजारों में ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा | बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान नहीं दे सकेगा | सड़कों या बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है | 
तीसरी लहर के दृष्टिगत गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को पुनः एक्टिव करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग हो। उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारन्टीन किया जाए, अस्पतालों में भर्ती कराया जाए। सभी शासकीय/निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से परख कर ली जाए। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर एक्टिव करें।
कोविड टीकाकरण 31 लाख के पार :
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जय गोविन्द ने कहा कि ओमिक्रोन को हराना है। इसलिए 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों को समय से कोविड टीके की दोनों डोज लगवा लेना होगा। उन्होंने कहा कि अब तक जनपद में 31 लाख 10 हजार 715 लोगों का कोविड टीकाकरण और 12 लाख 24 हजार 628 कोविड टेस्ट किया जा चुका है। यहां 11 लाख 29 हजार 104 लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। जिले में 19 लाख 81 हजार 611 लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार टीकाकरण के लिए पात्र जिले की कुल आबादी 23 लाख 86 हजार 24 में से 83 फीसदी को पहली और 47 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है |
यह काम करने जरूरी :
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एपी सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्या करना है यह हम सब 2 साल में अच्छी तरह से समझ चुके हैं | लेकिन, अब वक्त है इसे दोहराने का | दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद हमने फिर लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है | इसलिए दोबारा से बचाव के लिए मास्क पहनकर रखें, एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें, हाथों को अच्छी तरह से धोएं, जरूरी न हो तो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाएं, समय-समय पर हाथों साबुन-पानी से धुलते रहें या सैनिटाइज करते रहें |
December 24, 2021

सोशल मीडिया पर शाहबाज खान ने दिखाया रौब,पिस्टल के साथ फोटो किया वायरल

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
दिनांक 23.12.2021 को सोशल मीडिया पर यह संज्ञान आया कि एक व्यक्ति सहबाज अहमद उर्फ मिन्टू खान ने फेसबुक पर पिस्टल के साथ अपना फोटो वायरल/प्रदर्शित किया है। जिसपर थाना को0 नगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तथाकथित पिस्टल बरामद की गयी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह पिस्टल लाइटर के रूप में कार्य करती है तथा मेरे द्वारा लोगो में रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।
December 24, 2021

करनैलगंज: भीषण सड़क हादसा,दो की दर्दनाक मौत,एक गम्भीर

करनैलगंज/गोण्डा - गोण्डा - लखनऊ हाइवे पर दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ,जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। मिल रही जानकारी के मुताविक गोण्डा-लखनऊ हाइवे स्थित मसौलिया चौराहे के पास किसी अनियन्त्रित वाहन बाइक सवार लोगों की इस तरह टक्कर मारा कि उसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना पर भंभुआ चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित मौके पर पहुँच गये तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज हेतु सीएचसी भेजवाया। दुर्घटना मेंं  केथौली निवासी काशीराम की पत्नी व देवेंद्रर मिश्रा निवासी पयासी पूर्वा गरसार थाना वजीरगंज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
December 24, 2021

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

गोण्डा - शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। ततपश्चात परेड ने शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगाई । परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किय गया। पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वाड व पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया तथा पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने वाहनों में आवश्यक दंगा निरोधी उपकरण रखने एवं covid-19 से सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बचते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया, तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली तथा आदेश कक्ष में गार्ड कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी,आरटीसी प्रभारी,तथा पुलिस लाइन व थानों से आए हुए अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
December 24, 2021

सरकारी कार्य मे बाधा डालने व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

सरकारी कार्य मे बाधा डालने व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

करनैलगंज/गोण्डा - प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा भभुआ में शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत खेमेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ   गाली गलौज,मारपीट व सरकारी कार्य मे बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि गुरुवार को बैंक की बकाया वसूली के बारे में जमानतदार को बताने एवं बकाये की जानकारी देने के लिये ग्राम अख्तियारपुर उल्लहा के मजरा हरसहाय पुरवा गये बैंक मैनेजर के साथ लल्लू मिश्रा के पुत्र गणेश कुलदीप शिवानंद वा रामानंद तथा धर्मेंद्र सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह निवासी उपरोक्त पर धक्का-मुक्की गाली-गलौज करते हुये मारपीट करने, जान से मार डालने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा था। मामले में पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Dec 23, 2021

December 23, 2021

डीएम ने नौनिहालों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह का किया शुभारंभ

गोण्डा - बच्चों में रतौंधी, कुपोषण सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए एक महीने तक चलने वाले बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह का जनपद में गुरुवार को शुभारंभ का किया गया जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जिला महिला अस्पताल में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर माह का शुभारंभ किया द्य इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माह के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए के साथ ही साथ जीवन रक्षक टीके भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के साथ ही सम्पूर्ण टीकाकरण अवश्य करायें, जिससे बच्चा स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के साथ ही समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस केसरी ने बताया कि बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह में नौ माह से 5 साल तक के कुल 4 लाख 42 हजार 179 बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है द्य बच्चों में रतौंधी,कुपोषण व अन्य गंभीर बीमारियों की रोकथाम कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक साल में दो बार विटामिन ए की खुराक पिलाई जाती है द्य इस हेतु हर छः माह पर यानि बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह उत्सव के रूप में प्रदेश भर में मनाया जाता है द्य इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में वहां की एएनएम द्वारा आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र के तीन माह से पांच साल के सभी बच्चों को वीएचएसएनडी सत्रों पर विटामिन ए की खुराक दी जाती है साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने और सम्पूर्ण टीकाकरण कराने का अपील किया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जय गोविन्द ने बताया कि बच्चे को विटामिन ए की पहली खुराक 9 माह की आयु होने पर पिलाई जाती है द्य इसके बाद प्रत्येक छः माह के अंतराल पर 5 वर्ष तक बूस्टर डोज दी जाती है द्य विटामिन ए की खुराक पीने से बच्चों में रतौंधी की बीमारी नहीं होती है तथा बच्चे के रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है द्य उन्होंने बताया कि माह के आयोजन के सम्बन्ध में माइक्रोप्लान तैयार कर कार्ययोजना बना ली गयी है द्य साथ ही सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पत्र के माध्यम से जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।
इस अवसर पर डॉ सीएमएस डॉ सुषमा सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शालू महेश, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ विनय डांगे व डीएमसी यूनिसेफ शेषनाथ सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सालिकराम त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
December 23, 2021

चहलारी नरेश के उत्तराधिकारी को डीएम ने किया सम्मानित

गोण्डा -  काकोरी कांड में शहीद  महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेंद्र नाथ लहड़ी के 59 वें शहीद दिवस पर बीते शुक्रवार को गोंडा के जिला जेल में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया।  बीते वर्षो की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहराइच से चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के उत्तराधिकारी आदित्य भान सिंह को जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही द्वारा माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंटकर कर सम्मानित किया गया।