गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे ।
उक्त निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन में थाना को0नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-903/21, धारा- 354डी, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- शिवचन्द्र उर्फ छगड़ू को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 27.12.21 को उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ किया था व जान से मारने की धमकी दी थी । जिसके सम्बन्ध में पीड़िता ने थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शिवचन्द्र उर्फ छगड़े पुत्र शिवदीन नि0 महिपतसिंह पुरवा थाना को0देहात जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-903/21, धारा-354डी, 506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment