गोण्डा - मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की कमियाँ उजागर हुईं, जिससे नाराज बीएसए ने सम्बन्धित को नोटिस देकर तीन दिन के अन्दर जबाब मांगा है। मंगलवार को सुबह 9.55 बजे जब बीएसए आर पी सिंह झंझरी क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्कूल घरुकन पुरवा पहुँचे तो वहाँ की स्थिति देखकर वह भौचक्के रह गये। उनके निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भैंस बंधी मिली,साफ सफाई के साथ रैम्प मानक बिहीन मिला,बाउंड्रीवाल व टातलीकरण नही दिखा इतना ही नहीं प्रेरणा तालिका भी नहीं भरी गयी थी। विद्यालय की खराब व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस देकर तीन दिन के अन्दर जबाब मांगा है।
Dec 28, 2021
विद्यालय को बना दिया तबेला,बीएसए के निरीक्षण में बांधी मिली भैंस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment