करनैलगंज/गोण्डा - ब्लाक सभागार में आयोजित विधानसभा की अति महत्वपूर्ण बैठक करने के लिये केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिये तैयार हो जाने का आवाहन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि आमजन के कल्याण के लिये सरकार ने बहुत काम किया है। विधान सभा चुनाव की बैठक में मण्डल परसपुर,कर्नल गंज, गोपाल ग्राम, सरयू ,कर्नल गंज ग्रामीण की बैठक में श्रीमती शोभा ने कहा कि सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी,शक्ति केन्द्र संयोजक अपने सभी बूथों पर जाकर बूथ समितियों की बैठक कर ले ,पन्ना प्रमुख बना ले,सरकार की योजनाओं को बूथ पर बताएं प्रधान मंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री सम्मान योजना, गरीब कल्याण योजना, आदि सैकड़ों योजनाओं को बूथों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक करे एवम् जानवर के लिए गौ शाला में व्यवस्था की गई हैं।उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष अमर किशोर , जिला प्रभारी सुधीर कुमार, आशीष त्रिपाठी, शारदेन् मोहन सिंह,ने चित्र एवम् शाल भेंट कर स्वागत किया। बैठक में मुकेश कुमार वैश्य,ने गायत्री माता जी का मोमेंटो देकर स्वागत किया।इस दौरान सभी मण्डल अध्यक्ष,आशीष सोनी, देवनारायण सविता, देवेन्द्र, एस पी सिंह, राकेश तिवारी,संजय सिंह, संदीप सिंह, शयाम किशोर मिश्र, आशीष गिरी, अनूप गोस्वामी,अनूप तिवारी, मोहित पांडेय, राम कुमार मौर्य, चन्द्र शेखर, श्री राम सोनी, बृजेश शर्मा, लक्ष्मी नारयण खेतान सहित अन्य तमाम लोग रहे।
Dec 26, 2021
कर्नलगंज:केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रताओं में भरी हुँकार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment