करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कस्बा मे संचालित कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज मे आज पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज श्रीमती सीमा पाण्डेय द्वारा किया गया ।प्रधानाध्यापक द्वारा आयोजित एक संक्षेप कार्यक्रम मे वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ बी 0ई0ओ0 मैडम ने फीता काटकर आज यह पुस्तकालय विद्यालय के छात्र /छात्राओ को लोकार्पित किया। पंडित शान्ति लाल त्रिवेदी पुस्तकालय कक्ष के उद्घाटन अवसर पर स्वयं इस विद्यालय के पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शान्ति लाल त्रिवेदी उपस्थित रहे । इस विद्यालय मे 38 वर्षो तक अपनी सेवा देने वाले आज अपने नाम से स्थापित पुस्तकालय कक्ष को देखकर बहुत ही अभिभूत हुए । विद्यालय के प्रति अपने संघर्ष को भी उद्बोधन मे पंडित जी ने सभी के साथ साझा किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज ने सभी बच्चो को स्वाध्याय के प्रति जागरूक किया तथा कम लागत मे पुस्तकालय को समृद्ध करने के सूत्र बताये।पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण बी ई ओ मैम द्वारा किया गया तथा आवश्यक अभिलेख के अवलोकनोपरान्त सराहना की गयी । वकील अहमद स0अ0कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज द्वारा शाल भेंट कर पंडित जी को सम्मानित किया साथ ही प्रधानाध्यापक द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बी ई ओ करनैलगंज को स्मृति चिह्न एवं बुके देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा इन्द्र कुमार सिंह शिव गोपाल चतुर्वेदी पुस्तकालय प्रभारी चितरंजन त्रिपाठी वकील अहमद वरिष्ठ शिक्षिका गौसिया शम्सी नीतू सिंह रेशमा सिद्दीकी शानिया सिद्दीकी शालू श्रीवास्तव प्रदीप कुमार मौर्या तथा बहुत सारे विद्यालयी छात्र छात्राए उपस्थित रहे ।
Dec 28, 2021
कर्नलगंज:पं0 शान्तिलाल त्रिवेदी पुस्तकालय का बी ई ओ ने किया उद्घाटन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment