Dec 30, 2021

नववर्ष के स्वागत में सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन

करनैलगंज/गोण्डा - नववर्ष 2022 के स्वागत की तैयारियाँ जोरो पर हैं। करनैलगंज कस्बा स्थित घंटाघर चौराहे पर आदि शक्ति मां भवानी मंदिर पर नव वर्ष के स्वागत मे 31 दिसंबर को41 दिवसीय सुंदरकांड पाठ के समापन के मौके पर आरती और 51 किलो बूंदी के प्रसाद का वितरण होगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता ओपी तिवारी ने दी है।  विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी नववर्ष के आगमन के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नव वर्ष के आगमन को लेकर जहां लोग तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं वही धार्मिक संस्था द्वारा इस प्रकार का आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा है कि वह भी अपने धर्म एवं संस्कृति को बरकरार रखते हुये धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे।

No comments: