Dec 25, 2021

करनैलगंज: लखनऊ से आ रहे डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सोमवार को

करनैलगंज/गोण्डा - मां वाराही न्यूज़ चैनल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कचनापुर(गोकुल पुरवा) में आयोजित कर असहाय व कमजोर तबके के लोगों को निशुल्क सुविधाएं व दवाइयों का वितरण किया जाएगा जिसमें लखनऊ के कई जाने-माने डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराया जायेगा।

माँ वाराही न्यूज द्वारा कचनापुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 धन के अभाव में स्वास्थ सेवा से वंचित असहाय व गरीबों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिये मां वाराही न्यूज़ चैनल के बैनर तले आगामी 27 दिसंबर को ग्राम कचनापुर(गोकुल पुरवा) में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें लखनऊ के जाने - माने सुप्रसिद्ध डॉक्टर प्रणव आनंद मिश्रा न्यूरो फिजीशियन व मनोरोग विशेषज्ञ, डॉक्टर ए. तिवारी एमबीबीएस एमडी, डॉक्टर एम. के. वर्मा एमडी जनरल फिजिशियन सहित अन्य योग्य डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया जायेगा। इस दौरान कुछ जरूरी  दवाइयां भी मरीजों को मुहैया कराई जायेंगी। उक्त जानकारी देते हुए मां वाराही न्यूज़ परिवार द्वारा बताया गया कि वेलफेयर हॉस्पिटल लखनऊ तथा अनंत हॉस्पिटल गोंडा के डॉक्टरों के विशेष सहयोग व मार्गदर्शन में सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सर्वाइकल, गठिया, कमरदर्द, हाथपैर में सुन्नता, दमा, मानसिक रोग, स्वास रोग,हृदय रोग,डायबिटीज, त्वचा रोग,पेट रोग सहित अन्य तमाम प्रकार की जटिल बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जायेगा।

No comments: